Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Three points made for taxi operation in Thatyud market

Tehri News: थत्यूड़ बाजार में टैक्सी संचालन के लिए बनाए तीन प्वाइंट

Wed, 23 Oct 2024 05:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Wed, 23 Oct 2024 05:28 PM IST
विज्ञापन
Three points made for taxi operation in Thatyud market
थानाध्यक्ष ने व्यापारियों और टैक्सी यूनियन के पदाधिकारियों के साथ की बैठक
विज्ञापन

थत्यूड़ (टिहरी)। त्योहारी सीजन को देखते हुए बाजार में जाम की समस्या से निपटने के लिए थानाध्यक्ष ने व्यापारियों और टैक्सी यूनियन के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर ट्रैफिक प्लान बनाया है।
बैठक में थानाध्यक्ष अमित शर्मा ने कहा कि दीपावली के त्योहार पर बाजार में काफी भीड़ उमड़ने पर जाम की स्थिति बनती है, जिससे आमजन के साथ ही टैक्सी चालकों और व्यापारियों को भी कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि सभी लोग व्यवस्था बनाने में सहयोग करेंगे, तो किसी प्रकार की समस्या नहीं आएगी। व्यापारियों और टैक्सी चालकों ने बाजार में जाम की समस्या से निपटने के उपाय करने की मांग की।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष ने बैठक में बताया कि ट्रैफिक जाम की समस्या से निपटने के लिए यहां मुख्य बाजार में टैक्सी-मैक्सी के लिए तीन प्वाइंट बनाए गए हैं। प्लान के तहत नैनबाग क्षेत्र के वाहन यहां ढाणा रोड पर पार्क की जाएगी। क्यारी, रुयासी, ललोटना, टिकरी, बंगार, डिगोन और मूगललोड़ी के वाहन मुख्य बाजार प्वाइंट से संचालित किए जाएंगे, जबकि पुल पार बाजार के पास तेवा, बंगशी, मोलधार क्षेत्र की गाड़ियों का प्वाइंट निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्राफा व्यापारियों से भी दुकानों पर सीसीटीवी कैमरे अनिवार्य रूप से लगाने को कहा गया है। उन्होंने सभी टैक्सी चालकों से सहयोग बनाने की अपील की है। बैठक में जिला पंचायत उपाध्यक्ष भोला सिंह परमार, व्यापार मंडल अध्यक्ष अकबीर पंवार, महामंत्री विक्रम सिंह चौहान, रमेश रावत, कुलबीर रावत, गोविंद सिंह नेगी, टैक्सी यूनियन अध्यक्ष सज्जन सिंह चौहान, जगत सिंह असवाल, अनीश कुमार, हरीभजन सिंह पंवार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed