फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Three km road could not be built in three years

तीन साल में नहीं बन पाई तीन किमी सड़क

Sat, 18 Sep 2021 06:44 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 18 Sep 2021 06:44 PM IST
विज्ञापन
Three km road could not be built in three years
थौलधार ब्लॉक में कोशल-रमोलसारी तीन किमी मोटर मार्ग तीन साल से नहीं बन पाया है, जिससे ग्रामीण पैदल नापने को मजबूर हैं। ग्रामीणों ने पूर्व में स्वीकृत मार्ग बनाने के साथ ही रमोलसारी से तीन किमी आगे नौगांव को भी सड़क से जोड़ने की मांग की है।
विज्ञापन

छाम-मैंडखाल मोटर मार्ग से कोशल-रमोलसारी मोटर मार्ग बनाने के लिए वर्ष 2018 में लोनिवि चंबा को 46 लाख का बजट दिया गया था, लेकिन विभाग ने 700 मीटर सड़क काट कर इतिश्री कर ली। इससे ग्रामीणों को विभाग के प्रति खासी नाराजगी बनी है। रमोलसारी के पूर्व प्रधान सुमन सिंह राणा और जोत सिंह चौहान ने कहा कि सड़क नहीं बनने से उन्हें खड़ी चढ़ाई पार कर गांव पहुंचना पड़ रहा है। किसी के बीमार होने पर मरीज को सड़क पहुंचने में खासी मशक्कत करनी पड़ती है। उन्होंने कहा कि तीन किमी सड़क निर्माण के लिए बजट मिलने के बाद भी लोनिवि 700 मीटर सड़क काटकर चुप बैठ गया है। उन्होंने विभाग से स्वीकृत तीन किमी मोटर मार्ग जल्दी बनाने की मांग की है।
विज्ञापन

उधर, जिला पंचायत सदस्य जयवीर सिंह रावत ने लोनिवि से रमोलसारी से तीन किमी आगे नौगांव को भी सड़क से जोड़ने की मांग की है। इस बाबत लोनिवि चंबा के सहायक अभियंता किशोर कुमार ने कहा कि 700 मीटर सड़क काटने के बाद ग्रामीणों ने जमीन देने से इनकार कर दिया था। ग्रामीण सड़क काटने के लिए जमीन देने को तैयार हैं, तो फिर से सर्वे कर प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा। नौगांव को भी सड़क से जोड़ने के बाबत उन्होंने कहा कि रमोलसारी से आगे तीन किमी सड़क का प्रस्ताव भी शासन को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed