फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Three inspectors and five sub-inspectors from here to there

तीन इंस्पेक्टर और पांच सब इंस्पेक्टर इधर से उधर

Tue, 11 May 2021 07:07 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 11 May 2021 07:07 PM IST
विज्ञापन
Three inspectors and five sub-inspectors from here to there
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक तृप्ति भट्ट ने तीन पुलिस इंस्पेक्टर और पांच सब इंस्पेक्टरों के तबादले किए। उन्होंने सभी 8 पुलिस अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नए तैनाती वाले पुलिस थानों में योगदान देने को कहा है। कीर्तिनगर कोतवाली के प्रभारी इंस्पेक्टर कमल मोहन भंडारी को प्रभारी निरीक्षक मुनिकीरेती, मुनिकीरेती कोतवाली प्रभारी इंस्पेक्टर राम किशोर सकलानी को प्रभारी एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट, कोविड-19 सेल, मिशन हौसला नई टिहरी कार्यालय, एसएसपी कार्यालय में तैनात इंस्पेक्टर रविंद्र कुमार को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कीर्तिनगर की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा एसआई सदानंद पोखरियाल को थाना लंबगांव से एसएसआई थाना मुनिकीरेती, एसआई विपिन कुमार को थाना मुनिकीरेती से चौकी प्रभारी जाजल, चौकी जाजल एसआई विक्रम बिष्ट को प्रभारी एसओजी टिहरी, चौकी प्रभारी दुगड्डा एसआई योगेश खुमरियाल को एसएसआई कोतवाली नई टिहरी, एसआई आशीष भट्ट को थाना घनसाली से कोतवाली कीर्तिनगर स्थानांतरित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed