फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Three arrested with a quarter of a quarter million

पौने चार लाख की चरस के साथ तीन गिरफ्तार

Wed, 10 Feb 2021 09:59 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 10 Feb 2021 09:59 PM IST
विज्ञापन
Three arrested with a quarter of a quarter million
थाना पुलिस ने मंगलवार रात को पीपलडाली में चेकिंग के दौरान एक कार से पौने चार किलो चरस बरामद की है, जिसकी बाजारी कीमत तीन लाख 75 हजार बताई गई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक राजन सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मंगलवार रात करीब नौ बजे पीपलडाली में चेकिंग अभियान चलाया। घनसाली से आ रही कार एक कार की तलाशी ली, तो उसमें सवार तीन लोगों से पौने चार किलो चरस बरामद की गई। पुलिस ने बताया कि आरोपी चरस लेकर दिल्ली जा रहे थे। चरस रखने के आरोप में जोगेंद्र वर्मा (30) निवासी मकान नंबर 97/04 पुरेली बिट्टू दाल मिल नरेला नई दिल्ली, धर्मेंद्र सिंह (37) निवासी 1101 मोहल्ला पाना पपोसिया गैस गोदाम थाना नरेला, जयप्रकाश (45) निवासी मकान नंबर 192 गली नंबर दो संजय कालोनी सफियाबाद रोड नरेला नई दिल्ली को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह बूढ़ाकेदार से चरस खरीदकर दिल्ली बेचने ले जा रहे थे। पुलिस ने बताया कि तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां अदालत ने तीनों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। चेकिंग अभियान में सीओ महेशचंद्र बिंजोला, कोतवाल देवेंद्र सिंह रावत, वरिष्ठ उप निरीक्षक अमन चड्डा, पीपलडाली चौकी प्रभारी मयंक त्यागी, हेड कांस्टेबल राजेंद्र सिंह, यशपाल सिंह और भरत सिंह आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed