फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Three agricultural amendment laws threaten food security

तीनों कृषि संशोधन कानून खाद्य सुरक्षा के लिए खतरा

Sun, 11 Apr 2021 09:40 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 11 Apr 2021 09:40 PM IST
विज्ञापन
Three agricultural amendment laws threaten food security
अखिल भारतीय किसान सभा ने अपना 85वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने जो तीन कृषि कानून जबरन थोपे हैं। उनके खिलाफ संघर्ष जारी रहेगा। कहा कि इन कानूनों के लागू होने से देश की खाद्य सुरक्षा खतरे की जद में है।
विज्ञापन

थौलधार ब्लॉक के किरगणी में मंडल कमेटी के अध्यक्ष कामरेड गुलाब सिंह कठैत की अध्यक्षता और कोषाध्यक्ष कृष्णा कठैत के संचालन में गोष्ठी आयोजित हुई, जिसमें मुख्य वक्ता जिला सचिव भगवान सिंह राणा ने कहा कि 11 अप्रैल 1936 को किसान सभा की स्थापना हुई थी। कहा कि इन 85 वर्षों में कई स्वर्णिम अवसर और संघर्ष के दौर से गुजरे हैं, लेकिन वर्तमान में केंद्र की मोदी सरकार के ओर से थोपे गए तीन कृषि कानून किसान हित में नहीं है। इस मौके पर मंगल कठैत, जवाहर लाल बडोनी, जशोदा सजवाण, शौका पुरसोड़ा, कमली सजवाण, कौशल्या कठैत, आशा कठैत, किशनी रणावत, सविता राणा, शकुंतला कठैत, कमला देवी, हिकमत कठैत, बैशाख सिंह कठैत, विक्रम कठैत, दर्मियान कठैत, शशी कठैत आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed