फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Thousands of bills are being stopped without reading

बगैर रीडिंग के थमाए जा रहे हैं हजारों के बिल

Wed, 12 Feb 2020 09:48 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 12 Feb 2020 09:48 PM IST
विज्ञापन
Thousands of bills are being stopped without reading
भिलंगना ब्लाक में बूढ़ाकेदार क्षेत्र के विद्युत उपभोक्ताओं को ऊर्जा निगम की लापरवाही का खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। बिजली की आंख-मिचौली से परेशान लोगों को भारीभरकम बिल भेजे जा रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है, कि मीटर रीडिंग लिए बगैर ही उन्हें हजारों के बिल थमाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

थाती बूढ़ाकेदार सहित आगर, रक्स्या और निवाल गांव में करीब छह माह से उपभोक्ताओं के बिजली मीटरों की रीडिंग नहीं ली गई है। क्षेत्र के सागर सुनार, चंद्रेश नाथ, सनोप राणा, मुकेश नाथ और अव्वल छनवाण ने बताया कि गांव में कई लोगों को बगैर रीड़िंग लिए ही पांच से 10 हजार रुपये तक के बिल भेजे गए हैं। उन्होंने बताया कि उपभोक्ताओं के बिजली बिल घर तक भी नहीं पहुंचाएं जाते हैं। उन्होंने खुद ही बाजार में दुकानों पर अपने बिल ढूंढने पड़ते हैं। ऊर्जा निगम को कई बार अवगत कराने पर भी समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है। इस बाबत घनसाली के एसडीओ एके सिंह ने कहा कि जिनके ज्यादा बिल हैं, क्षेत्र में कैंप लगाकर उनमें सुधार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed