फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   This time 2339 voters will vote from home

इस बार 2339 मतदाता घर से देंगे वोट

Wed, 02 Feb 2022 09:12 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 02 Feb 2022 09:12 PM IST
विज्ञापन
This time 2339 voters will vote from home
टिहरी जिले में विधानसभा चुनाव में इस बार 2339 मतदाता घर बैठे मतदान करेंगे। इनमें 80 वर्ष से अधिक आयु के और दिव्यांग मतदाता शामिल हैं, जो मतदान करने के लिए बूथ तक जाने में असमर्थ है। इन मतदाताओं से पोस्टल बैलेट के माध्यम से मतदान कराने के लिए 215 पोलिंग पार्टियां बनाई गई है। जो दिव्यांग और बुजुर्ग मतदाताओं के घरों पर जाकर मतदान कराएंगे।
विज्ञापन

भारत निर्वाचन आयोग की पहल पर पहली बार यह व्यवस्था लागू की जा रही है। 80 वर्ष से अधिक आयु वर्ग और दिव्यांग मतदाता जो कि मतदान के दिन पोलिंग बूथ तक अपना वोट डालने जाने में असमर्थ है, वो पोस्टल बैलेट के माध्यम से घर बैठे मतदान करेंगे। टिहरी जिले में 7014 दिव्यांग मतदाता हैं। बीएलओ के माध्यम से इन मतदाताओं प्रपत्र उपलब्ध कराएंगे, जिसमें से 636 मतदाताओं ने पोस्टल बैलेट से मतदान करने के लिए आवेदन किया। जिसमें से 191 आवेदन विभिन्न कारणों से निरस्त भी हुए है। जिले में 80 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के कुल मतदाताओं की संख्या 12 हजार 774 है। जिनमें से 2073 ने पोस्टल बैलेट के लिए आवेदन किया। जबकि 179 आवेदन निरस्त भी हुए है।
विज्ञापन

अपर जिला निर्वाचन अधिकारी/एडीएम रामजी शरण शर्मा ने बताया कि घनसाली विधानसभा क्षेत्र से 117 दिव्यांग मतदाताओं ने पोस्टल बैलेट के लिए आवेदन किया है। देवप्रयाग में 60, नरेंद्रनगर में 74, प्रतापनगर में 166, टिहरी 142 और धनोल्टी विधानसभा क्षेत्र से 77 दिव्यांग मतदाताओं ने पोस्टल बैलेट के लिए आवेदन किया है। इसी तरह 80 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के मतदाताओं ने पोस्टल बैलेट के लिए घनसाली विधानसभा क्षेत्र से 323, देवप्रयाग 353, नरेंद्रनगर 389, प्रतापनगर 486, टिहरी 279 और धनोल्टी 243 ने आवेदन किया है। बताया कि मतदान कर्मी 4 फरवरी से घर-घर जाकर दिव्यांग और बुजुर्ग मतदाताओं को पोस्टर बैलेट पर मतदान कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed