फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   This session is not a simple affiliation to government colleges

राजकीय महाविद्यालयों को इस सत्र में संबद्धता देना आसान नहीं

Thu, 14 Apr 2016 10:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टिहरी
ब्यूरो/अमर उजाला, टिहरी Updated Thu, 14 Apr 2016 10:50 PM IST
विज्ञापन

शासन स्तर पर भले ही गढ़वाल विवि से संबद्ध राजकीय महाविद्यालयों को श्रीदेव सुमन विवि से संबद्ध करने की कवायद शुरू हो गई है लेकिन श्रीदेव सुमन विवि के लिए राजकीय महाविद्यालयों को संबद्धता प्रदान करना आसान नहीं होगा। क्योंकि विवि के पास संसाधनों का अभाव बना हुआ है।

विज्ञापन


संबद्धता देने के लिए विवि विशेषज्ञों का अभाव बना हुआ है। सबसे बड़ी समस्या विवि की परिनियमावली बनकर तैयार नहीं हुई है। इस स्थिति में विवि किन नियमों के तहत राजकीय महाविद्यालयों को संबद्धता प्रदान करेगा।
विज्ञापन


श्रीदेव सुमन विवि से वर्तमान में 25 नए राजकीय महाविद्यालय और सौ निजी कॉलेज संबद्ध है। कर्मचारियों के अभाव में विवि के सामने सबसे बड़ी चुनौती संबद्ध कॉलेजों की परीक्षा करना और उनका रिजल्ट समय पर घोषित करने की हर समय बनी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गढ़वाल विवि से संबद्ध 57 राजकीय महाविद्यालयों को श्रीदेव सुमन से संबद्ध करने की प्रक्रिया चल रही है। 26 अप्रैल को कुलाधिपति केके पॉल की अध्यक्षता में आयोजित होने वाली कुलपतियों की बैठक में इस मामले में अंतिम निर्णय लिया जाना है। क्योंकि गढ़वाल विवि गत वर्ष ही राजकीय महाविद्यालय को डिएफिलेट करने का पत्र केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय को भेज चुका है।

यदि 26 अप्रैल को होने वाली बैठक में राजकीय महाविद्यालयों को श्रीदेव सुमन विवि से संबद्ध पर निर्णय हो जाता है। तो फिर इस सत्र में श्रीदेव सुमन विवि को राजकीय महाविद्यालयों को संबद्धता प्रदान करना टेढी खीर साबित होगी।


राजकीय महाविद्यालयों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू करने, शुल्क का निर्धारण विवि बिना परिनियमावली के कैसे कर पाएग। क्योंकि कर्मचारियों के अभाव में बीएड सत्र 2013-14 की परीक्षाओं का मामला अभी उलझा हुआ है। गत वर्ष की बैंक पेपर परीक्षा की अंक तालिकाए अभी तक संबंधित कॉलेजों में नहीं पहुंच पाई है। जिस कारण छात्र-छात्राओं का भविष्य दांव पर लगा हुआ है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed