{"_id":"64c284ab8934f08c200ab729","slug":"thieves-broke-the-lock-of-a-locked-house-and-stole-jewelery-worth-lakhs-new-tehri-news-c-5-1-drn1031-210208-2023-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: बंद मकान का ताला तोड़कर लाखों के जेवर ले उड़े चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: बंद मकान का ताला तोड़कर लाखों के जेवर ले उड़े चोर
विज्ञापन
पौड़ी कोतवाली के अंतर्गत एक गांव के बंद मकान पर चोरों ने धावा बोल दिया। चोर लाखों के जेवर भी ले उड़े। भवन स्वामी की तहरीर पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
ल्वाली के गगवाड़ा निवासी ललित नैनवाल ने एसएसपी श्वेता चौबे को दी तहरीर में बताया कि उनके बंद घर में चोरों ने लाखों रूपये के जेवर पर हाथ साफ कर दिया है। बताया कि चोरों ने घर के दरवाजों को भी तोड़ है। वे लोग देहरादून रहते हैं, और गांव का पैतृक घर काफी समय से बंद पड़ा हुआ था। उन्होंने बताया चोरों ने सोने का एक नैकलेस, अंगूठी व एक जोड़ी कुंडल सहित कीमती घड़ी व नकदी पर हाथ साफ कर लिया। उन्होंने पुलिस से शीघ्र ही कार्रवाई की गुहार लगाई है। एसएसपी चौबे ने पौड़ी कोतवाल को जांच के आदेश दिए है। वहीं कोतवाल गोविंद कुमार ने बताया कि मामले में जांच शुरू कर दी गई है।