{"_id":"67b08d86fad34eff920a6ad1","slug":"there-are-potholes-everywhere-on-the-syalgi-bharpur-motor-road-tehri-news-c-50-1-sdrn1018-111099-2025-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: स्यालगी-भरपूर मोटर मार्ग पर जगह-जगह बने हैं गड्ढे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: स्यालगी-भरपूर मोटर मार्ग पर जगह-जगह बने हैं गड्ढे
Sat, 15 Feb 2025 06:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Sat, 15 Feb 2025 06:20 PM IST
विज्ञापन
हर समय बना रहता है दुर्घटना का भय, वाहन चालकों को भी हो रही है दिक्कत
लंबगांव (टिहरी)। प्रतापनगर ब्लॉक में दर्जनों गांवों को जोड़ने वाली स्यालगी-भरपूर पांच किमी मोटर मार्ग लंबे समय से खस्ताहाल पड़ी है। जगह-जगह दीवार ढहने और गड्ढे होने से हर समय दुर्घटना का भय बना रहता है। सड़क खराब होने के कारण वाहन चालकों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इससे परेशान क्षेत्र के लोगों ने लोनिवि से सड़क की मरम्मत कर डामरीकरण करने की मांग की है।
रौणद रमोली क्षेत्र में स्यालगी-भरपूर मोटर मार्ग पर सफर करना काफी जोखिमभरा बना है। सड़क इतनी खराब है कि पांच किमी का सफर करने में 40 से 45 मिनट का समय लग रहा है। सड़क के ऊपर और नीचे की तरफ से कई जगहों पर पुश्ते भी ढह गए हैं, जबकि दुर्घटनाएं रोकने के लिए क्रश बैरियर भी नहीं लगाए गए हैं। इससे रोड पर सफर करना बड़ा जोखिम उठाने जैसा है।
निवर्तमान क्षेत्र पंचायत सदस्य आरती कलूड़ा, मनभावन बगियाल और परविंद्र राणा ने बताया कि पांच किमी सड़क रौणद रमोली के ग्राम पंचायत भरपूर, बागी, खेतपाली, कोड़दी, सिलारी, हलेथ, बेथाण, गोलाणी, गैरी, पनियाला, नाग और भैंतला आदि गांवों को जोड़ती है, जिससे मार्ग पर दिनभर में लगातार वाहनों का आवागमन लगा रहता है। सड़क इतनी खराब है कि वाहन में सफर के दौरान हर समय दुर्घटना का भय बना रहता है।
विज्ञापन
पांच किमी सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे होने और कई जगह सड़क के दोनों ओर की दीवार टूटने के कारण पांच किमी की दूरी पूरी करने में कई बार पौन घंटे लग जाते हैं। उन्होंने बताया कि सड़क करीब 10-12 साल पहले बनाई गई थी। उसके बाद से मरम्मत नहीं हो पाई है, जिससे ग्रामीणों को डेढ़-दो साल से जोखिमभरा सफर करना पड़ रहा है। लोनिवि को लगातार सड़क की मरम्मत का डामरीकरण करने की मांग करते आ रहे हैं, लेकिन विभाग शासन को प्रस्ताव भेजने की बात कर अपना पल्ला झाड़ रहा है।
स्यालगी-भरपूर मोटर मार्ग की मरम्मत और डामरीकरण कार्य करने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। शासन से स्वीकृति मिलने के बाद ही सड़क की मरम्मत और डामरीकरण कार्य किया जा सकता है।
- योगेश कुमार,ईई प्रांतीय खंड लोनिवि नई टिहरी।