फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   The work of the school building has been incomplete for four years

चार साल से अधूरा पड़ा है स्कूल भवन का काम

Tue, 03 Aug 2021 10:12 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 03 Aug 2021 10:12 PM IST
विज्ञापन
The work of the school building has been incomplete for four years
राजकीय इंटर कालेज गरवाण गांव के भवन का निर्माण चार साल से अधर में है। भवन के लिए सरकार ने एक करोड़ 12 लाख रुपये मंजूर किए थे, लेकिन अभी तक सिर्फ 58 लाख ही स्वीकृत हो पाए हैं।
विज्ञापन

प्रतापनगर ब्लॉक के राजकीय इंटर कालेज गरवाण गांव का पुराना भवन जर्जर हो चुका है। यहां 360 छात्र-छात्राएं पढ़ते हैं। नए भवन के लिए वर्ष 2016 में एक करोड़ 12 लाख मंजूर हुए। पहली किश्त के रूप में 58 लाख रुपये जारी हुए थे। जारी हुई धनराशि से दो मंजिला भवन के कॉलम और छत ही तैयार हो पाई है। 54 लाख रुपये की दूसरी किश्त जारी न होने से निर्माण अधूरा पड़ा है। जबकि, कार्यदायी संस्था पेयजल निर्माण निगम को वर्ष 2017 में काम पूरा करना था। प्रभारी प्रधानाचार्य बलवीर सिंह चौहान का कहना है कि अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को पत्र भेजकर भवन निर्माण पूरा कराने का अनुरोध किया जा चुका है।
विज्ञापन

उधर, पेयजल निर्माण निगम चंबा के प्रबंधक नवनीत कटारिया ने बताया कि शासन से दूसरी किश्त नहीं मिल पाई है। शासन को फिर से बजट की डिमांड भेजी गई है। उम्मीद है कि अगले माह तक शेष धनराशि मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed