फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   The wife of the head of Pokhari found dead in the room

कमरे में मृत मिली पोखरी के प्रधान की पत्नी

Wed, 08 Sep 2021 10:38 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 08 Sep 2021 10:38 PM IST
विज्ञापन
The wife of the head of Pokhari found dead in the room
प्रतापनगर ब्लॉक के भदूरा पट्टी में पोखरी गांव के प्रधान की पत्नी मंगलवार रात को घर के अंदर संदिग्ध अवस्था में मृत मिली। सूचना पर बुधवार को गांव पहुंची पुलिस ने बताया कि मृतका के शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय बौराड़ी भेजा है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष कुलदीप शाह ने बताया कि मंगलवार रात को पोखरी गांव के प्रधान महेश लाल की पत्नी सविता देवी (30) घर के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में मृत मिली। बुधवार को महिला की मौत की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर महिला के पति महेश से पूछताछ की। उसने बताया कि मंगलवार रात को वह अपने दोनों बच्चों के साथ दूसरे कमरे में सो गया था। रात करीब 11.30 बजे वह पत्नी के कमरे में गया तो वहां सविता मृत पड़ी थी। पत्नी की मौत का पता चलते ही उसके मायके वालों को सूचना दी। पुलिस ने बताया कि प्रधान महेश ने पत्नी की मौत का कोई स्पष्ट कारण नहीं बताया। मृतका के शरीर पर चोट के निशान नहीं मिलने से प्राथमिक तौर पर गृहक्लेश ही मौत का कारण माना जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का स्पष्ट हो सकेगा। पुलिस ने बताया कि बुधवार को मृतका के मायके पक्ष के लोग भी घटनास्थल पर पहुंचे, लेकिन उनकी तरफ से अब तक कोई तहरीर नहीं मिली है। घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed