फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   The way of tourism, education, health and transportation will also be easy

पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आवागमन की राह भी होगी सुगम

Tue, 14 Dec 2021 10:09 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 14 Dec 2021 10:09 PM IST
विज्ञापन
The way of tourism, education, health and transportation will also be easy
टिहरी बांध की 42 वर्ग किमी की झील में आने वाले समय में विश्वस्तरीय पर्यटन स्थल बन सकती है। केंद्र सरकार की ओर से झील तक पहुंचने के लिए प्रस्तावित 35 किमी की सुरंग का निर्माण हो जाता है, तो लोग एक घंटे में देहरादून से टिहरी पहुंचकर बोटिंग का लुत्फ ले सकेंगे। सुरंग निर्माण से चारधाम यात्रियों की राह भी आसान होगी। झील में बोटिंग और आसपास के क्षेत्र में होटल, ढाबा, रेस्टोरेंट समेत अन्य व्यवसायिक गतिविधियां बढ़ाने के साथ ही शिक्षा, स्वास्थ्य की सुविधाएं भी आसानी से मिलेगी।
विज्ञापन

टिहरी बांध की विशालकाय झील को विश्वस्तरीय पहचान दिलाने के लिए केंद्र सरकार ने एक और पहल शुरू कर दी है। झील तक पहुंचने के लिए देहरादून के राजपुर से कोटी कॉलोनी तक प्रस्तावित सुरंग आवागमन में सरलता से लेकर स्थानीय लोगों के लिए स्वरोजगार के भी द्वार खोल सकती है। केंद्र सरकार ने टिहरी झील तक पहुंचने के लिए आठ हजार करोड़ की लागत से 35 किमी लंबी सुरंग को सैद्धांतिक स्वीकृति देकर उसकी डीपीआर बनाने को राज्य सरकार को निर्देश दिए हैं। वर्तमान में लोग देहरादून से ऋषिकेश-धरासू हाईवे के ऑलवेदर रोड निर्माण के बाद तीन-चार घंटे में टिहरी पहुंच रहे हैं, लेकिन सुरंग निर्माण होने पर स्थानीय लोग से लेकर पर्यटक एक घंटे में देहरादून से टिहरी पहुंच सकते हैं। इसके साथ ही टिहरी के रास्ते बदरीनाथ, केदारनाथ, यमुनोत्री और गंगोत्री आने वाले तीर्थ यात्रियों का रास्ता भी सुगम और सरल हो सकता है।
विज्ञापन

आसानी से मिलेगी मेडिकल सुविधा
जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं का अभाव बना हुआ है। लोग बीमार होने पर देहरादून समेत अन्य बड़े शहरों में जाने को मजबूर हैं। तिमारदार गंभीर बीमार व्यक्ति को देहरादून ले जाते हैं, जिसमें उन्हें तीन से चार घंटे लग जाते हैं। ऐसे में कई लोगों की मौत भी रास्ते में हो जाती है। सुरंग बनने से एक घंटे में टिहरी से देहरादून पहुंच सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

देेहरादून के राजपुर रोड से टिहरी झील तक सुरंग निर्माण की डीपीआर तैयार करवाने के लिए कंसलटेंस आमंत्रित किए गए हैं। कंसलटेंस तय होने के बाद भू-गर्भीय सर्वे समेत अन्य पहलुओं का परीक्षण करवाकर केंद्र सरकार को डीपीआर भेजी जाएगी।

-वीरेंद्र सिंह खेड़ा, मुख्य अभियंता क्षेत्रीय कार्यालय, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय देहरादून।
केंद्र और राज्य सरकार झील को विश्वस्तरीय पर्यटन स्थल बनाने के लिए निरंतर काम कर रही है। पूर्व में पर्यटन दर्शन योजना से कई काम हुए हैं। वर्तमान में झील क्षेत्र के विकास को 12 सौ करोड़ का पैकेज, सी-प्लेन उतारने की प्रक्रिया भी गतिमान है। देहरादून से टिहरी झील सुरंग निर्माण की योजना गतिमान है। -डा. धन सिंह नेगी, विधायक टिहरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed