फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   The villagers of Raolakot vented their anger after failing to receive rehabilitation.

Tehri News: पुनर्वास नहीं होने पर फूटा रौलाकोट के ग्रामीणों का गुस्सा

Tue, 20 Jan 2026 06:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Tue, 20 Jan 2026 06:50 PM IST
विज्ञापन
The villagers of Raolakot vented their anger after failing to receive rehabilitation.
प्रभावितों ने किया पुनर्वास कार्यालय के बाहर सांकेतिक प्रदर्शन
विज्ञापन


नई टिहरी। टिहरी बांध प्रभावित रौलाकोट के ग्रामीणों ने पुनर्वास की मांग को लेकर पुनर्वास कार्यालय परिसर में सांकेतिक प्रदर्शन किया। कहा कि जल्द मांग पूरी नहीं की जाती है,तो ग्रामीण अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू करने को बाध्य होंगे।

ग्राम प्रधान अरविंद नौटियाल के नेतृत्व में पुनर्वास कार्यालय में पहुंचे रौलाकोट गांव के ग्रामीणों ने छूटे परिवारों के पुनर्वास की मांग उठाई। प्रधान नौटियाल ने कहा कि बांध प्रभावित रौलाकोट के 75 प्रतिशत परिवारों का पुनर्वास हो चुका है जबकि 25 प्रतिशत परिवारों को छोड़ दिया गया है। उन्होंने कहा कि पुनर्वास नीति के तहत जिस गांव के 75 प्रतिशत परिवारों का पुनर्वास हो चुका हो वह पूर्ण विस्थापन की श्रेणी में आ जाता है। जब से पुनर्वास संबंधी कार्यों की जिम्मेदारी टीएचडीसी को सौंपा गया तब से पुनर्वास कार्य नहीं हो पा रहे हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों को गुमराह किया जा रहा है। ग्रामीण पुनर्वास विभाग के चक्कर काट कर थक चुके हैॅ। शीशपाल धनाई ने कहा कि ग्रामीण गत कई वर्षों से पुनर्वास की मांग कर रहे हैं। कई बार धरना-प्रदर्शन भी कर चुके हैं। हर बार ग्रामीणों को कोरा आश्वासन दिया जाता है। शीघ्र समस्या का समाधान न होने पर रौलाकोट के ग्रामीण उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। इस मौके पर नत्थी कुमार, विजेंद्र धनाई, ममता देवी, उमा देवी, जगमोहन धनाई, त्रिलोक धनोला, बलवीर सिंह, सोबन सिंह, शंभूलाल, गजेंद्र धनाई,विजेंद्र लाल, धीरज लाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed