फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   The Vice-Chancellor expressed displeasure over the quality of construction work.

Tehri News: कुलपति ने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर जताई नाराजगी

Mon, 03 Aug 2026 06:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Mon, 03 Aug 2026 06:12 PM IST
विज्ञापन
The Vice-Chancellor expressed displeasure over the quality of construction work.
कार्यों में तेजी लाने को कहा, स्नातक का रिजल्ट चार तक वेबसाइट पर अपलोड करने के निर्देश
विज्ञापन

चंबा (टिहरी)। श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.अंबरीश कुमार महाजन ने सोमवार को विश्वविद्यालय मुख्यालय बादशाहीथौल में निर्माणाधीन प्रशासनिक भवन, ट्रांजिट हॉस्टल, परीक्षा भवन और कैंटीन का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता का जायजा लिया। उन्होंने स्नातक स्तर के सभी विषयों का परीक्षा परिणाम चार अगस्त तक जारी कर विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड करने को कहा।
विवि के ट्रांजिट हॉस्टल के निर्माण में मानकों के अनुरूप गुणवत्ता नहीं मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए कार्यदायी संस्था बिडकुल के अधिकारियों को खिड़की और दरवाजों की गुणवत्ता में सुधार करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्माण कार्यों को निर्धारित समय पर पूरा करने के साथ ही गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने को कहा। कुलपति प्रो महाजन ने कहा कि विवि मुख्यालय में चल रहे सभी निर्माण कार्य समयबद्ध तरीके से पूरे किए जाएं। निर्माण कार्यों में किसी भी स्तर पर गुणवत्ता से समझौता नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान उन्होंने विवि के मुख्य गेट का भी जायजा लिया। मुख्य गेट का कुछ हिस्सा पिछले वर्ष आपदा के दौरान क्षतिग्रस्त हो गया था। उन्होंने क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत कार्य जल्द शुरू कराने के निर्देश दिए। साथ ही मुख्य गेट के सामने वाहन पार्किंग की व्यवस्था को और बेहतर बनाने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

निरीक्षण के बाद कुलपति ने विवि के अधिकारियों के साथ बैठक कर मुख्यालय में संचालित विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने परीक्षा संबंधी कार्यों की भी जानकारी ली। अधिकारियों को परीक्षा परिणाम जल्द जारी करने के निर्देश दिए। इस मौके पर परीक्षा नियंत्रक डॉ. स्वाति नेगी, उप परीक्षा नियंत्रक डॉ. हेमंत बिष्ट आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed