फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   The vehicular movement will remain closed from 9 pm on the Rishikesh-Chamba highway

ऋषिकेश-चंबा हाईवे रात नौ बजे से वाहनों की आवाजाही रहेगी बंद

Wed, 20 Apr 2022 10:33 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 20 Apr 2022 10:33 PM IST
विज्ञापन
The vehicular movement will remain closed from 9 pm on the Rishikesh-Chamba highway
ऋषिकेश-चंबा हाईवे पर बीआरओ ने नागणी जड़धार गांव के समीप भूस्खलन जोन की मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया है। नागणी जड़धार गांव के समीप आज 21 अप्रैल से 25 अप्रैल तक ऋषिकेश-चंबा हाईवे पर रात 9 बजे से सुबह 6 बजे तक वाहनों का आवागमन पूरी तरह से बंद रहेगा। रात के समय बीआरओ भूस्खलन जोन नागणी जड़धार गांव के समीप पहाड़ी पर कटिंग कार्य करेगा। ताकि चारधाम यात्रा के दौरान नागणी में भूस्खलन जोन मुसीबत का सबब न बने।
विज्ञापन

एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि 25 अप्रैल तक नागणी में रात 9 बजे से सुबह 6 बजे तक पहाड़ कटिंग का कार्य किया जाना है। इस अवधि में किसी भी वाहन को रात के समय चंबा से ऋषिकेश या ऋषिकेश से चंबा आने की अनुमति नहीं दी जाएगी। उन्होंने लोगों से अपील है कि वे रात 9 बजे के बाद चंबा से ऋषिकेश का सफर न करें। दिन के समय यातायात सामान्य रूप से चलता रहेगा। बता दें कि नागणी जड़धार गांव के समीप हाईवे पर पहाड़ी से काफी समय से भूस्खलन हो रहा है, जिस कारण उक्त स्थान पर अक्सर यातायात बाधित हो जाता है। कई बार मलबा और पत्थर वाहनों के ऊपर गिरने से लोग बाल-बाल सकुशल बच निकले हैं। एससपी ने चंबा और नरेंद्रनगर थाना प्रभारियों को हाईवे पर गुजरने वाले वाहनों की स्थिति पर नजर बनाए रखने को कहा है। लोगों से विशेष परिस्थितियों में मदद के लिए पुलिस से संपर्क करने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed