फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   The tunnel in Chamba will be known as VC Gabar Singh

वीसी गबर सिंह के नाम से जानी जाएगी चंबा में बनी सुरंग

Mon, 22 Feb 2021 10:44 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 22 Feb 2021 10:44 PM IST
विज्ञापन
The tunnel in Chamba will be known as VC Gabar Singh
उत्तराखंड सरकार ने ऑल वेदर परियोजना के तहत ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे पर चंबा में निर्मित सुरंग (टनल) का नाम प्रथम विक्टोरिया क्रॉस विजेता वीसी गबर सिंह नेगी के नाम पर रखने का निर्णय लिया है। उन्होंने इस संबंध में केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्रालय को प्रस्ताव भेज दिया है। इस निर्णय का स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने खुशी व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री और स्थानीय विधायक का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन

टिहरी विधायक डा. धन सिंह नेगी ने बताया कि ऑल वेदर परियोजना के तहत चंबा के समीप बनी आधा किमी लंबी सुरंग का नाम मंज्यूड निवासी प्रथम विक्टोरिया क्रॉस विजेता वीसी गबर सिंह के नाम पर रखने का निर्णय लिया है। बताया कि राज्य सरकार ने केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्रालय को प्रस्ताव भेजा है।
विज्ञापन

बताया कि इस संबंध पूर्व सीएम से अनुरोध किया गया था। बताया कि वीसी गबर सिंह ने उत्तराखंड ही नहीं, बल्कि देश का नाम दुनिया में ऊंचा किया था। साथ ही वीसी के गांव से होकर ही सुरंग गुजर रही है। बताया कि उम्मीद है कि जल्द ही सुरंग का नामकरण हो जाएगा। विधायक ने बताया कि सुरंग का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। सरकार के निर्णय पर चंबा ब्लॉक प्रमुख शिवानी बिष्ट, दुग्ध संघ के अध्यक्ष जगदंबा बेलवाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष धर्म सिंह रावत आदि ने खुशी व्यक्त करते हुए सीएम त्रिवेंद्र रावत और स्थानीय विधायक डा. नेगी का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed