Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   The team searching for the leopard in Maher village came up empty handed

Tehri News: महर गांव में गुलदार की तलाश में जुटी टीम के हाथ खाली

Mon, 21 Oct 2024 08:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Mon, 21 Oct 2024 08:05 PM IST
विज्ञापन
The team searching for the leopard in Maher village came up empty handed
घनसाली (टिहरी)। भिलंगना ब्लाॅक में कोट के महर गांव में आदमखोर गुलदार को ढेर करने के लिए क्षेत्र में छह शूटर तैनात किए गए हैं। क्षेत्र में तैनात वन विभाग की टीम ड्रोन और ट्रैप कैमरे से भी गुलदार की तलाश में जुटी हुई है। रात को भी उसकी टोह लेने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन लगातार प्रयासों के बाद भी गुलदार कहीं नजर नहीं आया है।
विज्ञापन

भिलंगना ब्लॉक में हिंदाव पट्टी के कोट महर गांव में 19 अक्तूबर को अपराह्न करीब साढ़े चार बजे दुकान से सामान लेकर घर लौट रही 13 वर्षीय साक्षी को घात लगाए बैठे गुलदार ने मार दिया था। उसके बाद से गांव में दहशत है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इससे पहले जब क्षेत्र में पहली घटना हुई थी। उसी समय से गुलदार को पकड़ने और शूट करने की मांग करते रहे, लेकिन वन विभाग ने कोई ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन

गुलदार के भय के कारण ग्रामीणों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। गुलदार के खौफ में जी रहे ग्रामीणों ने वन विभाग से गुलदार को जल्द ढेर करने की मांग की है। खतरे को देखते हुए शिक्षा विभाग ने गुलदार प्रभावित क्षेत्र के स्कूलों में तीन दिन का अवकाश घोषित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेंजर आशीष नौटियाल ने बताया की गुलदार को ढेर करने के लिए 10-10 लोगों की टीम बनाकर छह शूटर तैनात किए गए हैं। गांव के आसपास तीन पिंजरे भी लगा दिए हैं। ट्रैप कैमरों में भी गुलदार कहीं नजर नहीं आ रहा है। रेंजर ने बताया कि महर गांव और भोड़ गांव के आसपास ड्रोन से भी तलाश की जा रही है, लेकिन कुछ पता नहीं चल पा रहा है। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों को भी सचेत रहने के लिए जागरूक किया जा रहा है। डीएफओ पुनीत तोमर तीन दिन से कोट महर गांव में ही डटे हुए हैं।



स्कूल आने-जाने वाले छात्रों के लिए वाहन लगाए गए
हिंदाव पट्टी में गुलदार प्रभावित महर गांव, भोड़ गांव, गणात गांव और अंथवाल गांव में भय का माहौल बना हुआ है। खतरे को देखते हुए स्कूली बच्चों को अखोड़ी इंटर काॅलेज आनेजाने के लिए वन विभाग की ओर से वाहन की व्यवस्था की गई है। गुलदार प्रभावित गांव से 19 बच्चे इंटर काॅलेज में पढ़ने जाते हैं। इन दिनों अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं भी चल रही है।
शिक्षक अभिवावक संघ के अध्यक्ष विक्रम घणाता ने बताया की क्षेत्र में गुलदार की दहशत बनी हुई है। इससे अभिभावक भी बच्चों को स्कूल भेजने से कतरा रहे हैं। अभिभावकों की मांग पर वन विभाग की ओर से वाहन की व्यवस्था कराई गई है। उन्होंने कहा कि पूरे क्षेत्र में गुलदार की दहशत बनी है, जिससे लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है।



तीन माह में आदमखोर गुलदार को मार नहीं कर पाया विभाग
गुस्साए कांग्रेसियों ने प्रदेश सरकार और घनसाली विधायक का पुतला फूंका
संवाद न्यूज एजेंसी
घनसाली(टिहरी)। भिलंगना ब्लाॅक के हिंदाव पट्टी में आदमखोर गुलदार को ढेर नहीं किए जाने पर कांग्रेसियों ने वन विभाग के प्रति कड़ा रोष जताया है। उन्होंने कहा कि वन विभाग सतर्कता बरतता तो मासूम की जान बच सकती थी। गुस्साए कांग्रेसियों ने बैरियर के पास घनसाली विधायक शक्तिलाल शाह और प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उनका पुतला फूंका।
सोमवार को बैरियर के पास एकत्रित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार और घनसाली विधायक के खिलाफ नारेबाजी की। कांग्रेस ब्लाॅक अध्यक्ष लक्ष्मी प्रसाद जोशी ने कहा कि विधायक के गृह क्षेत्र में गुलदार तीन महीने तीन बच्चों की जान ले चुका है, लेकिन अभी तक गुलदार को ढेर नहीं किया गया है।

उन्होंने प्रदेश सरकार से विभागीय अधिकारी की जिम्मेदारी तय कर तत्काल प्रभाव से डीएफओ हटाने की मांग की है। पुतला फूंकने वालों में कांग्रेस कर्मचारी संघठन के प्रदेश मंत्री प्यार सिंह बिष्ट, बालगंगा अध्यक्ष जसवीर सिंह नेगी, विनोद लाल शाह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य दिनेश लाल, कुंवर सिंह रावत और देवी प्रसाद जोशी आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed