{"_id":"67b9d440483b38d515002e53","slug":"the-team-of-common-review-mission-inspected-the-schemes-in-kodarna-village-tehri-news-c-50-1-sdrn1018-111227-2025-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: कॉमन रिव्यू मिशन की टीम ने कोडारना गांव में देखी योजनाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: कॉमन रिव्यू मिशन की टीम ने कोडारना गांव में देखी योजनाएं
Sat, 22 Feb 2025 07:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Sat, 22 Feb 2025 07:12 PM IST
विज्ञापन
बोले, सुझावों का प्रस्ताव बनाकर उपलब्ध कराएं अधिकारी
नरेंद्रनगर (टिहरी)। भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय के 7वें कॉमन रिव्यू मिशन के अध्यक्ष ने मिशन के सदस्य के साथ ग्राम्य विकास विभाग की ओर से नरेंद्रनगर क्षेत्र के ग्राम पंचायत कोडारना में कराए गए विकास कार्यों का निरीक्षण किया। टीम ने गांव में समूह से जुड़ी महिलाओं से बातचीत कर स्थानीय उत्पादों की जानकारी लेते हुए जिलास्तरीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
शनिवार को रिव्यू मिशन के अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने मिशन के सदस्य मानस के साथ कोडारना गांव का निरीक्षण कर ग्रामीण विकास के लिए भारत सरकार की ओर से संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन, चुनौतियां और प्रभाव की समीक्षा की। उन्होंने ग्रामीणों के साथ बातचीत कर योजनाओं की फीडबैक लिया। उन्होंने ग्राम पंचायत भवन का निरीक्षण कर स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से स्थानीय उत्पादों की जानकारी ली।
मिशन के अध्यक्ष ने कहा कि बैठक में जो सुझाव दिए गए हैं अधिकारी जल्द उनका प्रस्ताव उपलब्ध कराएं। टीम ने गांव में प्रधानमंत्री सड़क योजना और पीएम आवास का निरीक्षण कर लाभार्थियों से जानकारी हासिल की। इस मौके पर सीडीओ डॉ. अभिषेक त्रिपाठी, पीडी पीएस चौहान, डीडीओ मो. असलम, डीडीओ देहरादून सुनील कुमार, प्रधान सुनीता देवी, क्षेत्र पंचायत सदस्य अनिल भट्ट, सीएओ विजय देवराड़ी, डीपीआरओ एमएम खान, डीएचओ सीएस बिष्ट आदि मौजूद थे।