{"_id":"6970c391386e263ade05237d","slug":"the-taxi-drivers-association-has-threatened-to-go-on-strike-from-february-15th-tehri-news-c-50-1-sdrn1016-116927-2026-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: टैक्सी चालक एसोसिएशन ने 15 फरवरी से चक्का जाम की दी चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: टैक्सी चालक एसोसिएशन ने 15 फरवरी से चक्का जाम की दी चेतावनी
Wed, 21 Jan 2026 05:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Wed, 21 Jan 2026 05:46 PM IST
विज्ञापन
नई टिहरी। व्यावसायिक वाहनों की फिटनेस पूर्व की भांति जिलों में ही कराने की मांग को लेकर टिहरी गढ़वाल टैक्सी चालक एसोसिएशन ने प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजा है।
एसोसिएशन के अध्यक्ष टीकम सिंह चौहान के नेतृत्व में संगठन के सदस्यों ने डीएम नितिका खंडेलवाल के माध्यम से प्रधानमंत्री को भेजे ज्ञापन में बताया है कि परिवहन विभाग ने नए नियमों के तहत वाहनों की फिटनेस की व्यवस्था पहाड़ी क्षेत्रों से हटाकर मैदानी क्षेत्रों में कर दी है जिससे दूरस्थ क्षेत्र के वाहन संचालकों को भारी दिक्कत हो रही है। इससे उन्हें आर्थिक और समय का नुकसान हो रहा है। दूरस्थ पहाडी क्षेत्रों से 200 से 500 किमी की दूर तय कर फिटनेस के लिए जाना पड़ रहा है। समस्या का समाधान न होने पर टैक्सी चालक एसोसिएशन ने 15 फरवरी से चक्काजाम करने की चेतावनी दी है। इस मौके पर एसोसिएशन के महासचिव राजेश नौटियाल, कोषाध्यक्ष रणधीर सिंह रावत, अनिल भंडारी, शरीफ बेग, कुलदीप भंडारी, विजय रावत आदि मौजूद रहे। संवाद