फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   The shortage of teachers and staff at Shridev Suman University will be resolved.

Tehri News: श्रीदेव सुमन विवि में शिक्षकों व कर्मियों की कमी होगी दूर

Wed, 25 Mar 2026 06:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Wed, 25 Mar 2026 06:41 PM IST
विज्ञापन
The shortage of teachers and staff at Shridev Suman University will be resolved.
शिक्षणेत्तर संवर्ग में 31 पदों पर भर्ती की कवायद हुई तेज
विज्ञापन

10 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि
नई टिहरी / चंबा। श्रीदेव सुमन विवि में स्थायी शिक्षकों की तैनाती के साथ ही अब नए शिक्षा सत्र में शिक्षणेत्तर सवंर्ग में भी कर्मचारियों की नियुक्ति होने की उम्मीद जगी है। विवि ने निजी सहायक, लेखाकार, कंप्यूटर ऑपरेटर, कनिष्ठ सहायक के 31 पदों का सृजन किया है। उक्त पदों पर नियुक्ति के लिए शासन स्तर पर कवायद चल रही है। असिस्टेंट प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और प्रोफेसर के 63 पदों पर नियुक्ति के लिए इन दिनों आवेदन की प्रक्रिया चल रही है। 10 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि निर्धारित है।
बादशाहीथौल में श्रीदेव सुमन विवि 2012 में विधिवत अस्तित्व में आ गया था। ऋषिकेश, गोपेश्वर और चंद्रबदनी विवि के तीन अपने कैंपस कॉलेज है। इसके अलावा 56 राजकीय महाविद्यालय और 150 स्ववित्त पोषित संस्थान विवि से संबद्ध है। इन संस्थानों में लगभग डेढ़ लाख छात्र-छात्राएं अध्यनरत हैं।
विज्ञापन

स्थापना के बाद ही विवि में सबसे अधिक कमी स्थायी कर्मचारियों की बनी हुई है। कुलपति, कुलसचिव, परीक्षा नियंत्रक, उप परीक्षा नियंत्रक, सहायक परीक्षा नियंत्रक और सहायक कुलसचिव के अलावा विवि में कार्यरत लगभग सभी 60 कर्मचारी उपनल और संविदा के आधार पर कार्यरत है। कर्मचारियों के अभाव में विवि समय पर परीक्षा परिणाम घोषित नहीं कर पाता है। रिजल्ट जारी होने पर अंक तालिकाओं में कई तरह की खामियां अंकित हो जाती है। जिस कारण छात्र-छात्राओं को दिक्कतें झेलनी पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विवि स्थापना के 14 साल बाद विवि ने अब जाकर इस सत्र में शिक्षकों की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की है। नए शिक्षा सत्र आगामी जुलाई माह तक विवि ने शिक्षकों की तैनाती करने का निर्णय लिया है। 10 अप्रैल तक आवेदन पत्र जमा होने के बाद विवि प्रशासन स्क्रूटनी शुरू करेगा। उम्मीद जताई जा रही है कि विवि मई अंतिम या जून प्रथम सप्ताह में शिक्षकों के पदों पर साक्षात्कार कर चयन की प्रक्रिया पूरी कर लेना।



विवि के स्तर पर नए शिक्षा सत्र में शिक्षणेत्तर संवर्ग में भी स्थायी कर्मचारियों की नियुक्ति की प्रक्रिया चल रही है। सृजित पदाें पर नियुक्ति करने के लिए शासन को पत्र भेजा गया है। नए सत्र में कैंपस कॉलेज में स्थायी शिक्षकों की नियुक्ति कर ली जाएगी।
-दिनेश चंद्रा, कुलसचिव श्रीदेव सुमन विवि बादशाहीथौल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed