Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   The school management honored the students

Tehri News: स्कूल प्रबंधन ने छात्राओेंं को किया सम्मानित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Oct 2024 02:08 AM IST
विज्ञापन
The school management honored the students
हिमालयन पब्लिक इंटर कॉलेज सनगांव काणाताल की दो छात्राओं का मुख्यमंत्री भारत दर्शन शैक्षणिक भ्रमण योजना में चयन हुआ है। विद्यालय की दो छात्राएं राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता के लिए भी चयनित हुईं हैं। वहीं एक छात्रा ने जिला विज्ञान महोत्सव में तृतीय स्थान प्राप्त किया है। छात्राओं को मिली कामयाबी पर स्कूल प्रबंधन ने बधाई दी है। प्रधानाचार्य महादेव मैठाणी ने बताया कि 10वीं की अनुष्का उनियाल और अंशिका चौहान ने बोर्ड परीक्षा में ब्लॉक स्तर पर टॉप-5 मेरिट में स्थान बनाया था। जिससे उनका चयन भारत दर्शन शैक्षिक भ्रमण कार्यक्रम के लिए हुआ है। शरदकालीन खेलकूद प्रतियोगिताओं में कृष्टि और साजिया का चयन खो खो-खो प्रतियोगिता में राज्य स्तर के लिए हुआ है। जिला विज्ञान महोत्सव में भी सोनिका डबराल चयनित हुई हैं। वहीं छात्राओं की पूरी टीम का और आदित्य रमोला व उज्ज्वल रमोला का चयन जिला स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता में हुआ है। छात्र-छात्राओं को मिली कामयाबी पर विलोल चंद रमोला, एसएमसी के अध्यक्ष प्यार चंद रमोला, उपाध्यक्ष कौशल्या देवी, प्रबंधक रविंद्र सकलानी, सुशीला रमोला, बिस्मिल्लाह, नूरजहां, अरविंद कुमार, प्रकाश शर्मा, धीरज शर्मा ने खुशी जताई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed