फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   The relatives who went to Tapovan in search of their loved ones returned empty-handed

अपनों की तलाश में तपोवन गए परिजन खाली हाथ लौटे

Tue, 09 Feb 2021 10:53 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 09 Feb 2021 10:53 PM IST
विज्ञापन
The relatives who went to Tapovan in search of their loved ones returned empty-handed
चमोली जिले में आपदा से मची तबाही में लापता टिहरी जिले के छह युवकों का तीसरे दिन भी कोई पता नहीं चल पाया है, जिससे लापता युवकों के घर में मातम पसरा हुआ है। अपनों की तलाश में जो लोग तपोवन गए थे, उनके परिजन भी निराश लौट आए हैं।
विज्ञापन

रविवार सुबह चमोली जिले के तपोवन में आए जल प्रलय से जल विद्युत परियोजना में काम कर रहे करीब 206 लोग लापता हो गए थे। उनमें से कइयों के शव बरामद कर लिए गए, लेकिन जल प्रलय में लापता चाका-किराड़ा के दीपेश कुमार, कांडीखाल के शुभम घिल्डियाल, नरेंद्रनगर गुलर के आलम सिंह, त्रेपन सिंह, अनिल सिंह दोनों निवासी जखोली नरेंद्रनगर और घनसाली बहेड़ा के विनोद सिंह पुत्र राजेंद्र सिंह का तीसरे दिन भी कोई पता नहीं चल पाया है। चाका क्षेत्र के राजस्व उप निरीक्षक एचएम बडोनी ने बताया कि जखोली से अपनों की तलाश में तपोवन गए परिजन मंगलवार दोपहर निराश होकर घर लौट आए हैं। परिजनों ने बताया कि जहां वह काम कर रहे थे, वहां करीब 20 मीटर तक मलबा भरा हुआ है। एडीएम शिवचरण द्विवेदी ने बताया कि टिहरी के छह युवक अभी लापता ही बताए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed