फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   The Reeh-Dhuttu gravity-fed drinking water scheme should be constructed.

Tehri News: रीह-धुत्तु ग्रेविटी पेयजल योजना का निर्माण किया जाए

Sun, 04 Jan 2026 06:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Sun, 04 Jan 2026 06:59 PM IST
विज्ञापन
The Reeh-Dhuttu gravity-fed drinking water scheme should be constructed.
नागरिक मंच ने बैठक में नगर क्षेत्र की समस्याओं पर की चर्चा
विज्ञापन

नई टिहरी। नागरिक मंच ने बैठक कर मध्य प्रदेश के इंदौर में दूषित पानी से हुई मौतों पर गहरा शोक जताया। बैठक में जिला मुख्यालय नई टिहरी और आसपास क्षेत्र के लोगों को शुद्ध पानी उपलब्ध करने की मांग प्रमुखता से छाई रही। मंच के सदस्यों ने नई टिहरी के लिए प्रस्तावित रीह-घुत्तु ग्रेविटी पेयजल योजना का निर्माण जल्द से जल्द शुरू करने की मांग दोहराई।

सामुदायिक मिलन केंद्र बौराड़ी में नागरिक मंच के अध्यक्ष सुंदरलाल उनियाल की अध्यक्षता में बैठक हुई। मंच के संरक्षक सीपी डबराल, उपाध्यक्ष भगवान चंद रमोला, कर्म सिंह तोपवाल ने नई टिहरी में निवासरत परिवारों का सेक्टर के हिसाब से भूमि का अलग खाता बनाने की मांग उठाई। मंच ने पुनर्वास विभाग की ओर से नगर क्षेत्र में पार्क के अविकसित भूमि आवंटन किए जाने का विरोध जताया।
विज्ञापन

मंच के सचिव जगजीत सिंह नेगी, डॉ़ यूएस रावत, महावीर प्रसाद भट्ट ने नई टिहरी व्यवसायिक गतिविधियां बढ़ाने के लिए केंद्रीय विद्यालय का नया भवन बनने के बाद पुराने केंद्रीय विद्यालय की भूमि पर ऑडिटोरिम, आंबेडकर पार्क के समीप पौधशाला की भूमि पर पर्यटन को बढ़ावा देेने के लिए मेरु गांव की तर्ज पर पहाड़ी खान-पान, कुटीर उद्योग आदि विकसित करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने नगर क्षेत्र में लीकेज सीवर लाइन और चेंबरों को शीघ्र ठीक करने के साथ शहर की आंतरिक सड़कों की मरम्मत करने की मांग भी की। कहा कि उपरोक्त मांगों का पत्र जिलाधिकारी को सौंपा जाएगा। बैठक में उमेश सिंह रावत, उमेश रावत, हुकम सिंह कुट्टी उम्मेद रावत, गुरुदत्त डोभाल, भगवान सिंह पंवार, प्रीति सिंह चौहान, अवंतिका भंडारी, युद्धवीर रावत, नरोत्तम जखमोला, इकबाल सिंह राजपाल, विश्वकर्मा, जनवर सिंह राणा, श्रीपाल चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed