{"_id":"609d55eb8ebc3efbf12aab88","slug":"the-rain-of-the-bypass-road-could-not-withstand-even-a-few-days-of-rain-new-tehri-news-drn378696893","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुछ दिन की बारिश भी नहीं झेल पाया बाईपास रोड का पुश्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुछ दिन की बारिश भी नहीं झेल पाया बाईपास रोड का पुश्ता
विज्ञापन
ऑल वेदर रोड परियोजना की बाईपास सुरंग को जाने वाली सड़क का पुश्ता कुछ दिनों की बारिश भी नहीं झेल पाया। सुरंग का अभी तक औपचारिक उद्घाटन भी नहीं हो पाया था कि बृहस्पतिवार सुबह गुल्डी की तरफ से करीब 50 मीटर आरसीसी दीवार जमीदोज हो गई। करीब छह माह पहले सुरंग का कार्य पूर्ण होने के बाद से अधिकतर लोग इस मार्ग से भी आवागमन कर रहे थे। पुलिस ने बाईपास मार्ग से आवागमन बंद कर दिया है। स्थानीय लोगों ने राजमार्ग की कार्यगुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए निर्माण कार्यों की जांच की मांग की है।
ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे पर ऑल वेदर रोड परियोजना की बाईपास सुरंग के लिए बनाई गई सड़क का पुश्ता बृहस्पतिवार सुबह ढह गया। पुश्ते का मलबा गुल्डी गांव के करीब पहुंच गया, लेकिन नीचे कोई मकान नहीं होने से किसी को ज्यादा नुकसान नहीं हुआ। खतरे को देखते हुए पुलिस ने बाईपास से आवागमन बंद कर दिया। ग्राम प्रधान परमजीत सजवाण और जिला पंचायत सदस्य यलमा सजवाण ने कहा कि ऑलवेदर जैसे महत्वपूर्ण योजना में भी कार्यदायी कंपनियों के घटिया निर्माण की पोल खुल गई है। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी दिखोलगांव के पास बड़ी आरसीसी दीवार ढह गई थी। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण में लगी कंपनियों ने गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा है। उन्होंने ऑल वेदर सड़क निर्माण कार्यों की जांच कराने की मांग की है।
थानाध्यक्ष पंकज देवरानी ने बताया कि वैकल्पिक मार्ग से कई लोग आवागमन करते हैं। पुश्ता टूटने के बाद मार्ग बंद कर दिया गया है। एसडीएम रविंद्र जुवांठा ने कहा कि तहसीलदार को घटना स्थल पर भेजकर रिपोर्ट मांगी गई है।