फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   The problems of the villagers continue due to the negligence of PWD

Tehri News: लोनिवि की लापरवाही से ग्रामीणों की मुश्किलें बरकरार

Thu, 27 Feb 2025 04:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Thu, 27 Feb 2025 04:49 PM IST
विज्ञापन
The problems of the villagers continue due to the negligence of PWD
सड़क निर्माण पूरा करने में मकान बना रोड़ा, मुआवजा देने में हीलाहवाली कर रहा विभाग
विज्ञापन




नई टिहरी। जाखणीधार ब्लॉक के देवली-बैंड-कस्तल-म्यूंडी-मंदार लिंक मोटर मार्ग की हालत चार साल बाद भी जस की तस बनी है। लोनिवि की लापरवाही के चलते ग्रामीणों को सड़क सुविधा का लाभ नहीं मिल पा रहा है। विभाग ने दोनों ओर से सड़क कटिंग कर दी, लेकिन मंदार में आ रहे एक-दो मंजिला भवन का समाधान अब तक नहीं हो सका। भवन के कारण सड़क पूरी तरह नहीं खुल पाई, जिससे कस्तल, म्यूंडी, सैंज, मंदार गांव के लोग अब भी सड़क सुविधा से महरूम हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि भवन स्वामी कई बार लोनिवि से मुआवजे की मांग कर चुके हैं, लेकिन विभाग इस ओर कोई गंभीरता नहीं दिखा रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन और सरकार से मामले में दखल देने की गुहार लगाई है। लोनिवि प्रांतीय खंड बौराड़ी ने वर्ष 2021-22 में देवली-बैंड-कस्तल-म्यूंडी-मंदार मोटर मार्ग के चार किमी हिस्से की कटिंग पूरी कर दी थी, लेकिन मंदार में आ रहे भवन के चलते सड़क का अंतिम जुड़ाव नहीं हो पाया। हालत यह है कि कस्तल और मंदार की ओर से वाहन तो आते-जाते हैं, लेकिन बीच में सड़क बंद होने से ग्रामीणों को पूरा लाभ नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन




ग्रामीणों ने बताया कि कस्तल के पास लोनिवि ने एक पुल का निर्माण किया, लेकिन उसकी दोनों ओर सुरक्षा दीवार तक नहीं बनाई गई। इससे लोगों को जान जोखिम में डालकर सफर करना पड़ रहा है। विनोद गुसाईं, राकेश सिंह, ध्यान सिंह, सतपन सिंह, विजयपाल, दिनेश का कहना है कि लोनिवि की लापरवाही के कारण सड़क बनने के बाद भी बेकार पड़ी है। उन्होंने आरोप लगाया कि विभाग केवल फाइलों में काम दिखाने में लगा हुआ है, जबकि जमीनी हकीकत कुछ और ही है। उन्होंने सरकार और प्रशासन से जल्द समस्या का समाधान करने की मांग की है। चेतावनी दी कि अगर जल्द ही सड़क का निर्माण पूरा नहीं हुआ और मुआवजे का भुगतान नहीं किया गया, तो वे आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


देवली-बैंड-कस्तल-म्यूंडी-मंदार सड़क निर्माण के बीच में एक आवासीय भवन आड़े आ रहा है। शासन की ओर से निर्धारित दर पर विभाग भवन स्वामी को मुआवजा देने को तैयार हैं, लेकिन भवन स्वामी निर्धारित दर से अधिक मुआवजा देेने की मांग कर रहा है। इससे वहां पर सड़क का काम बंद है।



-योगेश कुमार, ईई, लोनिवि प्रांतीय खंड बौराड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed