फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   The point of our engagement false: Virat

हमारी सगाई की बात झूठी : विराट

Fri, 30 Dec 2016 10:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला टिहरी
ब्यूरो/अमर उजाला टिहरी Updated Fri, 30 Dec 2016 10:19 PM IST
विज्ञापन
दो दिनों से सोशल मीडिया पर छाई क्रिकेटर विराट कोहली और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा की सगाई की बात पर शुक्रवार को विराट कोहली ने चुप्पी तोड़ दी है। उन्होंने ट्यूटर पर दिए जवाब में दो टूक शब्दों में कहा कि ‘कुछ न्यूज चैनलों ने मेरे और अनुष्का की सगाई के बारे में झूठी खबरें फैलाई है, यह अफवाह है, मैं इस भ्रम की स्थिति को समाप्त कर रहा हूं, ऐसा कुछ भी नहीं है, हम सगाई नहीं कर रहे हैं, अगर ऐसा कुछ होगा तो हम छुपाएंगे नहीं। सगाई की योजना होगी तो जरूर सार्वजनिक करेंगे।
विज्ञापन


बता दें कि भारत के टेस्ट क्रिकेट कप्तान विराट कोहली और अनुष्का शर्मा 24 दिसंबर को नरेंद्रनगर स्थित आनंदा होटल पहुंचे थे, तब कहा गया कि दोनों घूमने आए हैं। 29 दिसंबर को सुपर स्टार अमिताभ बच्चन, जया बच्चन और उद्योगपति अनिल अंबानी होटल आनंदा पहुंचे तो यह बात फैल गई कि नए साल में विराट कोहली सगाई कर सकते हैं।
विज्ञापन


यह बात सोशल मीडिया पर छाने और रिश्तेदारों के फोन आने के बाद विराट कोहली को चुप्पी तोड़नी पड़ी। उधर, शुक्रवार को विराट और अनुष्का शर्मा ने सारा दिन होटल आनंदा में ही बिताया। होटल सूत्रों के मुताबिक इस दौरान दोनों ने विभिन्न यौगिक क्रियाओं का अभ्यास किया और स्पा भी कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed