{"_id":"687e27b062291edf34034529","slug":"the-path-to-upgradation-of-pilkhi-hospital-became-easier-tehri-news-c-50-1-sdrn1016-113703-2025-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: पिलखी अस्पताल के उच्चीकरण की राह हुई आसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: पिलखी अस्पताल के उच्चीकरण की राह हुई आसान
Mon, 21 Jul 2025 05:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Mon, 21 Jul 2025 05:12 PM IST
विज्ञापन
पदों का सृजन कर 30 बेड अस्पताल बनाने का स्वास्थ्य विभाग ने भेजा प्रस्ताव
घनसाली (टिहरी)। भिलंगना ब्लॉक की सबसे बड़ी आबादी वाले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पिलखी के उच्चीकरण की राह अब आसान हो गई है। जिले के स्वास्थ्य विभाग की ओर से पिलखी अस्पताल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनाने का प्रस्ताव तैयार कर स्वास्थ्य महानिदेशालय देहरादून को भेजा गया है।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पिलखी की स्थापना 1972 में हुई थी। पिलखी स्वास्थ्य केंद्र लगभग 80 से अधिक ग्राम पंचायत का महत्वपूर्ण केंद्र है। यहां हर माह 30 से अधिक प्रसव होते हैं। प्रतिदिन लगभग 150 लोग स्वास्थ्य जांच के लिए पहुंचते हैं। अस्पताल का उच्चीकरण नहीं होने के कारण यहां क्षेत्र के लोगों को एक्सरे, अल्ट्रासाउंड की सुविधा नहीं मिल पा रही है।
अल्ट्रासाउंड कराने के लिए लोगों को 70 किमी दूर जिला मुख्यालय नई टिहरी जाना पड़ रहा है। क्षेत्र के लोग लगातार अस्पताल के उच्चीकरण की मांग करते आ रहे हैं। अस्पताल के पास वर्तमान में तीन हजार वर्ग मीटर भूमि है। लगभग 1640 वर्ग मीटर भूमि ग्रामीणों ने दान देकर उसकी रजिस्ट्री स्वास्थ्य विभाग के नाम की है। लोगों की मांग पर सीएम घोषणा में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पिलखी के उच्चीकरण का प्रस्ताव शामिल है। पिलखी अस्पताल का उच्चीरकण कर इसे 30 बेड का बनाने और पदों का सृजन कर प्रस्ताव भेजा गया है।
विज्ञापन
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पिलखी अस्पताल का उच्चीकरण करने की प्रक्रिया शासनस्तर पर गतिमान है। इस वित्तीय वर्ष में पिलखी अस्पताल का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उच्चीकरण होने की उम्मीद है।
-डाॅ. श्याम विजय, सीएमओ टिहरी