{"_id":"5886398c4f1c1ba333cf414d","slug":"the-nomination-of-19-candidates-in-tehri","type":"story","status":"publish","title_hn":"टिहरी में 19 प्रत्याशियों ने किया नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टिहरी में 19 प्रत्याशियों ने किया नामांकन
ब्यूरो/अमर उजाला टिहरी
Updated Mon, 23 Jan 2017 10:42 PM IST
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव को लेकर प्रतापनगर, टिहरी, देवप्रयाग, धनोल्टी, नरेंद्रनगर और घनसाली विधानसभा क्षेत्र से चौथे दिन 19 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया। प्रत्याशियों ने समर्थन में जुलूस निकालकर जनसभाएं कर शक्ति प्रदर्शन भी किया।
विज्ञापन
सोमवार को प्रतापनगर से कांग्रेस प्रत्याशी विक्रम सिंह नेगी, यूकेडी के पंकज व्यास, निर्दलीय विजयपाल रावत, टिहरी से भाजपा प्रत्याशी धन सिंह नेगी, यूकेडी के बुद्धि सिंह पुंडीर, माकपा के भगवान सिंह राणा, निर्दलीय गोपाल चमोली, भरत सिंह रावत, संजय मैठाणी, नरेंद्रनगर से भाजपा के बागी ओम गोपाल रावत, धनोल्टी से भाजपा के नारायण सिंह राणा, इंडियन बिजनेस पार्टी के प्रेम दत्त सेमवाल, देवप्रयाग से पूर्व मंत्री दिवाकर भट्ट, प्रजामंडल पार्टी के समीर रतूड़ी, यूकेडी के राजू मौर्य, रेवानी सर्व विकास पार्टी के जमुना प्रसाद, निर्दलीय सीताराम रणाकोटी, गब्बर सिंह बंगारी, घनसाली से बसपा के पिंगलदास ने नामांकन करवाया।
विज्ञापन
प्रतापनगर से विक्रम नेगी, टिहरी से धन सिंह नेगी, धनोल्टी से नारायण सिंह राणा, नरेंद्रनगर के ओमगोपाल रावत सहित अन्य प्रत्याशियों ने नगरक्षेत्र में जुलूस निकालकर शक्ति प्रदर्शन किया।
विज्ञापन