फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   The hope of starting the construction of the Dhopdhar bridge

धोपड़धार पुल निर्माण शुरू होने की जगी उम्मीद

Sat, 19 Feb 2022 05:43 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 19 Feb 2022 05:43 PM IST
विज्ञापन
The hope of starting the construction of the Dhopdhar bridge
नौ माह से अधर में लटके धोपड़धार पुल निर्माण की उम्मीद फिर से जगी है। पीएमजीएसवाई के अधिकारियों ने आगामी मार्च से पुल का निर्माण शुरू करने का दावा किया है। निर्माण कार्य शुरू होने के छह माह के अंतर्गत पुल से वाहनों की आवाजाही शुरू की बात कही है। शासन-प्रशासन की लचर कार्यप्रणाली पर स्थानीय लोगों ने कड़ा आक्रोश व्यक्त किया है। कहा कि यदि मार्च में पुल निर्माण शुरू नहीं किया गया, तो वे आंदोलन शुरू करने को बाध्य होंगे। बंद पड़े पुल का निर्माण शुरू न होने पर समण गांव के लोगों ने विधानसभा चुनाव का बहिष्कार करने की चेतावनी दी थी। भले ही बाद में प्रशासन से वार्ता के बाद ग्रामीण मान गए थे।
विज्ञापन

समण गांव को 2015 में सड़क निर्माण की सौगात मिली थी। कार्यदायी संस्था पीएमजीएसवाई ने चार करोड़ 33 लाख की लागत से धोपड़धार से समण गांव तक छह किमी सड़क का निर्माण 2018 में पूरा कर दिया था, लेकिन सड़क के बीच में पड़ने वाली भिलंगना नदी पर पुल निर्माण नहीं होने से धोपड़धार-समणगांव मोटर मार्ग पर वाहनों का संचालन शुरू नहीं हो पाया है। पुल के अभाव में सड़क निर्माण का गांव के लोगों को कोई भी लाभ नहीं मिल पा रहा है। गांव में निवासरत 320 परिवारों के सामने पांच किमी की पैदल दूरी तय करने की मजबूरी बनी हुई है। 2019 में भिलंगना नदी पर पुल निर्माण के लिए चार करोड़ 26 लाख की स्वीकृति मिल गई थी। नवंबर 2020 में कार्यदायी संस्था ने पुल निर्माण शुरू कर एक साल के अंतर्गत पुल निर्माण पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया था, लेकिन बीते जून में पुल का बेसमेंट बनाने के बाद ठेकेदार ने पुल निर्माण करने से हाथ खड़ा कर दिया। तब से पुल का कार्य ठप पड़ा था।
विज्ञापन

पुल निर्माण के लिए पीएमजीएसवाई ने दोबारा टेंडर जारी किया था। नौ माह बाद अब टेंडर की प्रक्रिया पूरी होने के बाद फिर से पुल निर्माण शुरू होने की उम्मीद जगी है। प्रधान गोवर्धन प्रसाद, जिला पंचायत सदस्य सीता रावत, भजन सिंह रावत ने पुल निर्माण शुरू नहीं होने पर कड़ा आक्रोश व्यक्त किया। कहा कि सरकार को लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करनी चाहिए। तभी समस्या का समाधान हो सकता है। यदि मार्च में काम शुरू नहीं हुआ, तो गांव के लोग आंदोलन शुरू करने को बाध्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

धोपड़धार में भिलंगना नदी पर पुल निर्माण के लिए दोबारा टेंडर की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। मार्च अंत तक कार्य शुरू कर दिया जाएगा। कार्य आरंभ होने के छह माह के अंतर्गत पुल बनकर तैयार करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। पुल के बेसमेंट का अधिकांश कार्य पहले हो चुका है।
-संजय श्रीवास्तव, ईई, पीएमजीएसवाई टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed