फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Children at a convent school were given information about the law.

Tehri News: कॉन्वेंट स्कूल में बच्चों को दी कानून की जानकारी

Wed, 28 Oct 2026 06:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Wed, 28 Oct 2026 06:55 PM IST
विज्ञापन
Children at a convent school were given information about the law.
नई टिहरी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से यहां ऑल सेंट कॉन्वेंट स्कूल में सुरक्षित बचपन अभियान के तहत विशेष जागरूकता शिविर लगाया गया जिसमें छात्रों को पॉक्सो एक्ट, बच्चों की सुरक्षा से संबंधित कानूनी जानकारी प्रदान की गई।
विज्ञापन

कॉन्वेंट स्कूल में आयोजित शिविर में जिला जज व अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नितिन शर्मा ने छात्र-छात्राओं को लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम 2012 (पॉक्सो एक्ट) और बच्चों की सुरक्षा से संबंधित अन्य कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी।
विज्ञापन

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव दयाराम ने छात्रों और शिक्षकों को आपातकालीन सहायता और शिकायत दर्ज कराने के लिए चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 और साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 और निशुल्क विधिक सहायता प्राप्त करने के लिए हेल्पलाइन नंबर 15100 के बारे में बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला प्रोबेशन अधिकारी ज्योति पटवाल ने छात्रों को साइबर सुरक्षा और सोशल मीडिया के दुरुपयोग पर कानूनी जानकारी दी। इस मौके पर रिटेनर अधिवक्ता राजपाल सिंह मियां, प्रधानाचार्या सिस्टर दिपांदो, चरणजीत, विक्रम सिंह कठैत, इशिता, ममता नेगी और कमल बहुगुणा आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed