फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   The health department itself became ill while treating patients

मरीजों का इलाज करते खुद बीमार हो गया स्वास्थ्य विभाग

Mon, 10 May 2021 07:43 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 10 May 2021 07:43 PM IST
विज्ञापन
The health department itself became ill while treating patients
कोरोना महामारी में संक्रमित मरीजों का उपचार और अन्य व्यवस्था जुटाने में लगा जिले का स्वास्थ्य विभाग खुद ही बीमार हो गया, जिससे कोरोना संक्रमितों की जांच से लेकर कोविड केयर सेंटर और अन्य अस्पतालों में व्यवस्था बनाने में खासी दिक्कतें आ रही है। स्वास्थ्य विभाग के मुखिया से लेकर कोविड केयर सेंटर बनाए गए संयुक्त चिकित्सालय नरेंद्रनगर और जिला अस्पताल बौराड़ी के सीएमएस भी अस्वस्थ चल रहे हैं।
विज्ञापन

कोविड महामारी में कोरोना संक्रमितों की संख्या दिनोंदिन बढ़ती जा रही है। शहर हो या गांव हर जगह से सैंपलिंग बढ़ाने और पॉजिटिव मिलने वाले मरीजों के उपचार का दबाव झेल रहे विभाग के सामने कोविड केयर सेंटर में ऑक्सीजन उपलब्ध कराने और सीएचसी, पीएचसी के साथ ही स्वास्थ्य उपकेंद्रों में दवाइयां भेजने की चुनौती बनी हुई है। कोरोना मरीजों के लिए ऑक्सीजन व अन्य उपचार आदि के लिए लोग चिकित्साधिकारियों से संपर्क साधने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन सीएमओ, तीन एसीएमओ और दो मुख्य अस्पतालों के सीएमएस के अस्वस्थ चलने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सीएमओ डा. सुमन आर्य का कहना है कि वह 10-12 दिनों से अस्वस्थ हैं, लेकिन कैंप ऑफिस से काम निपटा रही हैं। दिनभर में 100 से अधिक फोन ही आ रहे हैं, जिससे आराम नहीं मिल पा रहा है। जिला प्रशासन से सकारात्मक सहयोग मिलने से व्यवस्थाएं बनाई जा रही है। उन्होंने बताया कि तीन एसीएमओ और दो सीएमएस के अस्वस्थ होने से भी दिक्कतें आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed