फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   The hand pumps installed on the highway side have become showpieces

Tehri News: हाईवे किनारे यात्रा मार्ग पर लगे हैंडपंप बने हैं शोपीस

Wed, 26 Mar 2025 04:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Wed, 26 Mar 2025 04:18 PM IST
विज्ञापन
The hand pumps installed on the highway side have become showpieces
नहीं टपक रही पानी की बूंद, जल संस्थान के अधिकारी बने हैं अनजान
विज्ञापन

कंडीसौड़ (टिहरी)। चंबा-धरासू हाईवे पर अलग-अलग स्थानों पर लगे हैंडपंप शेापीस बने हैं। हैंडपंपों से पानी की आपूर्ति नहीं होने के कारण स्थानीय लोगों के साथ ही राहगीरों को दिक्कतें झेलनी पड़ रही है। हाईवे किनारे यात्रियों और स्थानीय लोगों की प्यास बुझाने के लिए ये हैंडपंप लगाए थे, लेकिन हैंडपंपों ने पिछले लंबे समय से पानी की एक बूंद नहीं टपक रही है।



चारधाम यात्रा शुरू होने में अब महज एक माह का वक्त शेष रह गया है। गर्मी की दस्तक भी शुरू हो चुकी है। चंबा-धरासू हाईवे पर कमांद, सुनारगांव, धरवाल गांव, कंडीसौड़, जसपुर और उनियाल गांव के समीप हैंडपंप लगे हैं। उक्त स्थानों पर लगे हैंडपंपों से पानी की आपूर्ति नहीं होने से ये केवल शोपीस बनकर रह गए हैं।
विज्ञापन

व्यापार मंडल अध्यक्ष सुमेर सिंह पंवार, वीरचंद रमोला, उत्तम सिंह नेगी ने यात्रा मार्ग पर लगे हैंडपंपों से पानी की आपूर्ति नहीं होने पर कड़ा आक्रोश जताया है। जल संस्थान से हैंडपंपों की मरम्मत कर जल्द नियमित रूप से पानी की आपूर्ति बहाल करने की मांग की है। इस बाबत जल संस्थान के सहायक अभियंता गिरीश चंद्र सेमवाल का कहना है कि हाईवे किनारे लगे हैंडपंपों से पानी की आपूर्ति न होने की जानकारी संज्ञान में नहीं है। हैंडपंपों का निरीक्षण कर यदि पानी की आपूर्ति न होने की शिकायत मिली तो जल्द ही मरम्मत कार्य कर समस्या का समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed