फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   The government will bring a proposal to the Cabinet to increase the honorarium of Anganwadi workers.

Tehri News: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय बढ़ाने का प्रस्ताव कैबिनेट में लाएगी सरकार

Tue, 22 Sep 2026 05:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Tue, 22 Sep 2026 05:04 PM IST
विज्ञापन
The government will bring a proposal to the Cabinet to increase the honorarium of Anganwadi workers.
बोलीं, महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या
विज्ञापन

जिले के 2017 आंगनबाड़ी केंद्रों में होंगे आंगन मिलन कार्यक्रम
नई टिहरी। सेवा सप्ताह माह के तहत जिले के 2017 आंगनबाड़ी केंद्रों में आंगन मिलन कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं और आशा कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया जाएगा। वहीं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय में बढ़ोतरी का प्रस्ताव कैबिनेट बैठक में लाने की बात महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने कही।
कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को आयोजित बैठक में मंत्री रेखा आर्या ने आंगन मिलन कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की। जिला कार्यक्रम अधिकारी संजय गौरव ने बताया कि जिले में 2017 आंगनबाड़ी केंद्र हैं, जिनमें 2012 सक्रिय हैं। कार्यक्रम सभी ब्लॉक स्तर पर आयोजित किए जाएंगे। इनमें लाभार्थियों को केंद्र और राज्य पोषित योजनाओं की जानकारी देने के साथ गर्भवती और धात्री महिलाओं को विभागीय योजनाओं का लाभ दिलाया जाएगा।
विज्ञापन

मंत्री ने कार्यक्रम वाले ब्लॉक और आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों के लिए रचनात्मक गतिविधियां कराने के निर्देश दिए। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, नंदा गौरा योजना, मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना, मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना, पोषण माह और घर ले जाने वाला राशन समेत अन्य योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। पात्र लाभार्थियों को लाभान्वित भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग प्रमुखता से उठाई। जिस पर मंत्री आर्य ने कहा कि मानदेय बढ़ोतरी की मांग को जल्द कैबिनेट में लाया जाएगा। बैठक में डीएम नितिका खंडेलवाल, सीडीओ वरुणा अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष उदय रावत, ब्लॉक प्रमुख सुमन सजवाण, डीडीओ मो असलम, जिला प्रोबेशन अधिकारी ज्योति पटवाल, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष इंदु डंगवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद रतूड़ी, गोविंद रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed