फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   The government stopped the Dalit students Scholarship: Tamta.

केंद्र ने रोकी दलित छात्रों की छात्रवृत्ति : टम्टा

Sun, 06 Nov 2016 09:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ नई टिहरी
अमर उजाला ब्यूरो/ नई टिहरी Updated Sun, 06 Nov 2016 09:54 PM IST
विज्ञापन
The government stopped the Dalit students Scholarship: Tamta.
अजय टम्टा - फोटो : file photo

राज्य सभा सांसद प्रदीप टम्टा ने कहा कि देश के अंदर कांग्रेस ही दलितों की हितैषी है। कांग्रेस ने ही दलित समाज को मुख्य धारा में लाने काम किया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने दो साल से अनुसूचित जाति के छात्रों को मिलने वाली छात्रवृत्ति को एक अरब 27 करोड़ रुपये जारी नहीं किए हैं। 

विज्ञापन


रविवार को कांग्रेस के प्रतापनगर विधानसभा के अनुसूचित जाति सम्मेलन में राज्य सभा सांसद प्रदीप टम्टा ने कहा कि भाजपा के लोग धर्म और जाति के नाम पर वोट की राजनीति करते है, जिससे पूरे समाज की सामाजिक समरसता एवं विकास की गति को नुकसान होता है।
विज्ञापन


विधायक विक्रम नेगी ने कहा कि प्रदेश सरकार ने सभी वर्गों का ध्यान रखते हुए योजनाओं को धरातल पर उतारा है। जिला पंचायत सदस्य व कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष मुरारीलाल खंडवाल ने केंद्र सरकार पर दलितों की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए एससीपी की योजनाओं हेतु जिलास्तर पर बजट आवंटन करने समेत कई समस्याओं को रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सूरज राणा, जिला पंचायत सदस्य उदय रावत, आनंद रावत, पूर्व ब्लाक प्रमुख पूरण चंद रमोला, देवी सिंह पंवार, खुशी, प्रदीप रमोला, दयाल सजवाण, धूम सिंह रांगड, विजयपाल रावत, पदम लाल, भरत बुटोला, कुलदीप पंवार, श्याम लाल शाह, प्रेम लाल निरंकारी, सुंदर लाल आर्य, मोहन लाल, माणिक लाल, प्यारे लाल, दर्शन लाल आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed