{"_id":"62c1b3e3ce17435b41635323","slug":"the-government-should-withdraw-the-ppp-mode-operator-from-the-district-hospital-new-tehri-news-drn4162266173","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार पीपीपी मोड संचालक से वापस ले जिला अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार पीपीपी मोड संचालक से वापस ले जिला अस्पताल
विज्ञापन
नागरिक मंच की बैठक में जिला अस्पताल बौराड़ी को पीपीपी मोड पर संचालन की अवधि नहीं बढ़ाने की मांग की गई। कहा कि अब जिला अस्पताल को सरकार पीपीपी मोड संचालक से वापस लेकर स्वयं चलाए। नगर क्षेत्र में स्वतंत्रता संग्राम सुभाष चंद्र बोस की मूर्ति स्थापित करने, बौराड़ी के 41 विस्थापित परिवारों को भवन निर्माण सहायता देने, निशुल्क पानी और सस्ती दरों पर बिजली देने की मांग की।
रविवार को सामुदायिक मिलन केंद्र बौराड़ी में नागरिक मंच के अध्यक्ष सुंदर लाल उनियाल की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। कहा कि सरकार ने पूर्व में जिला अस्पताल बौराड़ी में लोगों को बेहतर सुविधाएं देने के उद्देश्य से पीपीपी मोड पर दिया था, लेकिन कई वर्षों से पीपीपी मोड पर संचालित हो रहे अस्पताल में लोगों को अच्छी स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं मिल रही है।
बैठक में मंच के संरक्षक सीपी डबराल, कमल सिंह महर, नरोत्तम जखमोला, चंद्रपाल परमार, सूर्यमणि भट्ट, पीएस चौहान, दीवान सिंह नेगी, गुरु प्रसाद डोभाल, युद्धवीर रावत, मोहन सिंह रावत, भरत सिंह रावत आदि मौजूद थे।