{"_id":"57efea7d4f1c1bb61b573cde","slug":"the-government-is-involved-in-corruption-scandals","type":"story","status":"publish","title_hn":"भ्रष्टाचार और घोटलों में लिप्त है सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भ्रष्टाचार और घोटलों में लिप्त है सरकार
ब्यूरो/अमर उजाला टिहरी
Updated Sat, 01 Oct 2016 10:25 PM IST
विज्ञापन
Scope Pour Pour youth camp roared Rally
- फोटो : amarujala
भाजपा युवा मोर्चा ने कांग्रेस सरकार के खिलाफ घेरा डालो, डेरा डालो युवा गर्जना रैली निकालकर कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि सरकार भ्रष्टाचार, घोटलों में लिप्त है। शनिवार को युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष संदीप रावत (पाटिल) के नेतृत्व में ढाईजर से कलेक्ट्रेट तक गर्जना रैली निकालकर सरकार पर जमकर बरसे।
विज्ञापन
मोर्चा के प्रदेश महामंत्री नवीन ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस सरकार पूरी तरह विफल हो चुकी है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता मजबूती के साथ 2017 में भाजपा की सरकार लाने के लिए मेहनत करें। प्रदेश सचिव विनोद कंडारी ने कहा कि राज्य में खनन, भूमि, आबकारी, सीएम स्टिंग कांड समेत कई रिकार्ड तोड़ घोटाले हुए हैं।
विज्ञापन
इनसे देशभर में राज्य की छवि धूमिल हुई है। जिला प्रभारी व प्रदेश उपाध्यक्ष उज्ज्वल पंडित ने कहा कि केंद्र सरकार ने युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए कई योजनाएं शुरू की है। जिलाध्यक्ष संजय नेगी ने कहा कि जिले में विकास कार्य ठप हो गए हैं।
विज्ञापन
इस मौके पर पूर्व मंत्री लाखीराम जोशी, राजेश्वर पैन्यूली, धन सिंह नेगी, खेम सिंह चौहान, परमवीर पंवार, अनुसूया नौटियाल, जीतराम भट्ट, बेबी असवाल, गोविंद बिष्ट, प्रमोद बिष्ट, अतर सिंह तोमर, हिमांशु नौटियाल, गिरीश बंठवाण, राजेंद्र पुंडीर, अनिल डबराल, अरविंद मखलोगा, अजयपाल नेगी, रामलाल नौटियाल, सोहन चौहान, विकास चमोली, अमित रतूड़ी, हरीश भट्ट, विमल पैन्यूली, दिनेश नेगी आदि मौजूद थे।