फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   The government is focusing on roads, education, health, and employment: Deepti Rawat

सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार पर फोकस है सरकार कर ध्यान: दीप्ति रावत

Fri, 27 Feb 2026 07:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Fri, 27 Feb 2026 07:14 PM IST
विज्ञापन
The government is focusing on roads, education, health, and employment: Deepti Rawat
चंबा (टिहरी)। भाजपा प्रदेश महामंत्री दीप्ति रावत ने यहां पार्टी कार्यकर्ताओ से संवाद करते हुए जिले में संचालित विकास योजनाओं की जानकारी ली। जिलाध्यक्ष उदय रावत ने उन्हें बताया कि संगठन के सभी मोर्चो का गठन विस्तार किया जा चुका है। आज शनिवार को जिला स्तरीय कार्यशाला होगी। जिसके बाद मंडलों में प्रशिक्षण कार्यशालाएं होगी। जिले में संचालित सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। प्रदेश महामंत्री रावत ने कहा कि राज्य सरकार के प्रयासों से टिहरी झील क्षेत्र का 12 सौ करोड़ की लागत से विकास किया जा रहा है। रिंग रोड का काम शुरू हो गया है। ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन का काम भी तेजी से किया जा रहा है। प्रदेश सरकार गांव से लेकर शहरों के विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। जिसमें सड़क,शिक्षा,स्वास्थ्य,पर्यटन विकास लेकर युवाओं को सरकारी नौकरी देने का काम भी शामिल है। दिसंबर से 45 दिनों तक जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार अभियान चलाया गया। जिसमें बड़ी संख्या में लोगों की समस्याओं का समाधान हुआ है। उन्होंने कहा कि सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों तक पहुंचने में हर कार्यकर्ता सहयोग करें। इस मौके पर युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री मुलायम सिंह रावत,जिला महामंत्री बलवंत रावत,जयेंद्र सेमवाल,नगर पालिकाध्यक्ष शोभनी धनोला,युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष मनीष राणा,महिला मोर्चा की जिला महामंत्री लीला मखलोगा,अनीता कोठारी,मंडल अध्यक्ष अनीता भट्ट,डॉ.प्रमोद उनियाल,डॉ.भान सिंह नेगी,अतर सिंह तोमर,सतवीर पुंडीर,आरती सेनवान,सुमित रावत,वीरेंद्र सेमवाल,सोहनवीर सजवाण आदि मौजूद रहे। इससे पहले प्रदेश महामंत्री दीप्ति के चंबा पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से स्वागत किया।जारी-गंगादत्त थपलियाल
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed