फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   The Ghadiyal deity's festival was celebrated in Koti village of Koti Fagol Patti.

Tehri News: कोटी फैगुल पट्टी के कोटी गांव में मनाई गई घंडियाल देवता की जात

Sun, 28 Dec 2025 05:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Sun, 28 Dec 2025 05:54 PM IST
विज्ञापन
The Ghadiyal deity's festival was celebrated in Koti village of Koti Fagol Patti.
घनसाली (टिहरी)। भिलंगना ब्लॉक के कोटी फैगुल पट्टी के ग्राम पंचायत कोटी में क्षेत्र के आराध्य देव घंडियाल देवता की तीन वार्षिक जात धूमधाम से मनाई गई। कोटी गांव में वर्षो से प्रत्येक तीन व साल में घंडियाल देवता की सामूहिक जात का आयोजन किया जाता है।
विज्ञापन

शनिवार को आयोजित देवता की जात में ग्रामीणों ने गांव में स्थित देवता के मंदिर में सामूहिक पूजा अर्चना की। इसके बाद देवता के पश्वा ने ढोल-दमाऊ की थाप पर नृत्य किया। देवता के पश्वा ने श्रद्धालुओं को खुशी-खुशहाली का आशीर्वाद दिया। ग्राम प्रधान संदीप कुमार ने बताया कि दशकों से जात की यह परंपरा चली आ रही है। तीन साल में ग्रामीण एक बार अपने इष्ट देव घंडियाल की सामूहिक पूजा करते हैं। इस मौके जिला पंचायत सदस्य गंभीर सिंह भंडारी, क्षेत्र पंचायत सदस्य कृष्णा भंडारी, प्रधान पाली वीरेंद्र सिंह नेगी, रामप्रकाश राणा, ललिता प्रसाद कोटनाला, रतन राणा, राजपाल नेगी, डॉ. वीर सिंह, दयाल सिंह, बलवीर सिंह, राजीव राणा, रणधीर सिंह, सुरेश भंडारी आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed