{"_id":"69861d47a1adf84a310789c5","slug":"the-forest-headquarters-has-sent-the-draft-plan-for-forest-fire-control-to-the-government-tehri-news-c-5-hld1006-895626-2026-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: वन मुख्यालय ने वनाग्नि नियंत्रण का ड्राफ्ट शासन को भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: वन मुख्यालय ने वनाग्नि नियंत्रण का ड्राफ्ट शासन को भेजा
विज्ञापन
-15 फरवरी से शुरू हो रहा है फायर सीजन, 13 को होगी मॉक ड्रिल
-अब तक राज्य में जंगल की आग की 58 घटनाएं हो चुकी
अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। वन मुख्यालय ने वनाग्नि नियंत्रण और रोकथाम के लिए एक ड्राफ्ट शासन को भेजा है। इसमें अन्य विभागों को वनाग्नि नियंत्रण के काम में सहयोग करने के लिए दिशा-निर्देश जारी करने का अनुरोध किया गया है। इसके अलावा 13 फरवरी को वनाग्नि को लेकर मॉक ड्रिल की भी तैयारी है।
प्रदेश में वनाग्नि सीजन शुरू नहीं हुआ है, उससे पहले से जंगल जल रहे हैं। नवंबर-2025 से छह फरवरी तक वन विभाग के आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में 58 वनाग्नि की घटनाएं हो चुकी हैं। इसमें 41 हेक्टेयर से अधिक क्षेत्रफल में वन संपदा को नुकसान हो चुका है। 15 फरवरी से फायर सीजन शुरू हो जाएगा। वन विभाग फायर सीजन की तैयारियों को अंतिम रूप देने मे लगा है। अधिकारी राज्य में वनाग्नि नियंत्रण योजना जल्द तैयार होने की बात कह रहे हैं। इसके अलावा एक ड्राफ्ट भी शासन को भेजा गया है। इसमें प्रमुख सचिव वन से जिलाधिकारियों, अन्य विभागों को संस्थाओं को निर्देशित करने का अनुरोध किया गया है। जंगल में जानबूझकर या रंजिशन आग लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई का करने की बात कही गई है। इसी तरह वनाग्नि काल में वन विभाग के वाहनों का अधिग्रहण न करना, 15 फरवरी तक तहसील व ब्लाॅक स्तर पर इंटीग्रेटेड रिस्पांस सिस्टम टीम का गठन समेत अन्य अनुरोध किए गए हैं।
क्या कहते है अधिकारी
इस संबंध में प्रमुख सचिव वन आरके सुधांशु का कहना है कि वनों की आग के नियंत्रण के संबंध में सभी आवश्यक तैयारी की जा रही है। वन मुख्यालय का ड्राफ्ट मिला है। जल्द निर्देश जारी कर दिए जाएंगे। मुख्य वन संरक्षक वनाग्नि नियंत्रण सुशांत पटनायक ने बताया कि वनाग्नि नियंत्रण के लिए राज्य स्तर पर फायर प्लान बनता है, उसको अंतिम रूप दिया जा रहा है जो कि जल्द तैयार हो जाएगा।