{"_id":"57278c1c4f1c1be9645cd2c1","slug":"the-fire-reached-the-byre-saved-his-life-by-gosevkon","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोशाला तक पहुंची आग, गोसेवकों ने बचाई उनकी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोशाला तक पहुंची आग, गोसेवकों ने बचाई उनकी जान
ब्यूरो/अमर उजाला टिहरी
Updated Mon, 02 May 2016 10:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शनिवार से कोटीकालोनी में स्थित खांडखाल में स्थित राम-श्याम गोशाला के पास जंगल में आग भड़क गई, जिससे गोसेवकों ने रात को गाय खोलकर उनकी जान बचाई। सोमवार को पुलिस ने आग पर बमुश्किल काबू पाया गया।
विज्ञापन
चंबा ब्लॉक के रिंगालगढ़ और मंज्यूड़ के जंगल में लगी आग बुझाने के लिए पुलिस ने काफी प्रयास किए। नरेंद्रनगर ब्लॉक के सोनी गांव, आगराखाल पुलिस चौकी और पाथो गांव के जंगल में लगी आग पर पुलिस ने काबू पाया।
विज्ञापन
जंगल की आग की घटनाएं बढ़ने पर भाजपा जिलाध्यक्ष संजय नेगी ने पार्टी कार्यकर्ताओं से आग बुझाने में सहयोग करने की अपील की है। दूसरी ओर, प्रतापनगर ब्लॉक के केमुंडाखाल और खिट्टा के जंगल में सोमवार सुबह आग लग गई।
विज्ञापन
मौके पर पहुंचे रेंज अधिकारी और वन कर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से तीन बजे आग पर काबू पाया। आग बुझाने में मनमोध सिंह रावत, दयाल सिंह सजवाण, शिवी देवी, प्रतिमा देवी, रामी देवी और सुरेंद्र सिंह आदि ने सहयोग किया है।
पंचायत घर से भागा घायल गुलदार
रविवार शाम बड़ेथ गांव के एक पंचायत घर में घुसा घायल गुलदार रात को भाग निकला। रेंज अधिकारी बलवीर लाल ने बताया कि जंगल की आग के कारण घायल गुलदार को पकड़ने के लिए रविवार शाम को पंचायत घर के कमरे के बाहर पिंजरा लगाया गया था, लेकिन वह रात को पिंजरे में फंसने के बजाए कहीं भाग गया है।
उन्होंने बताया कि घायल गुलदार का पता लगाने के लिए दिनभर रेस्क्यू किया गया, लेकिन कहीं भी गुलदार का पता नहीं चल पाया है। उन्होंने कहा कि उसका कहीं पता चलता है, तो उसे पकड़ कर इलाज के लिए भेजा जाएगा।