फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   The fire brigade advised caution.

Tehri News: अग्निशमन टीम ने सावधानी बरतने की दी सलाह

Sat, 18 Oct 2025 06:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Sat, 18 Oct 2025 06:44 PM IST
विज्ञापन
The fire brigade advised caution.
विभाग ने सभी मुख्य बाजारों में तैनात किए वाटर टेंडर, एक वाहन पेट्रोलिंग पर तैनात
विज्ञापन

नई टिहरी/नरेंद्रनगर। दीपावली के त्योहार पर किसी प्रकार की अप्रिय घटना से बचने के लिए फायर ब्रिगेड की टीम ने जिला मुख्यालय, चंबा, नरेंद्रनगर और घनसाली बाजार का निरीक्षण किया। टीम ने पटाखा व्यापारियों को सावधानी बरतने के निर्देश देते हुए पटाखों की दुकान के पास रेत और पानी से भरी बाल्टी रखने और दुकानों के बीच उचित दूरी रखने को कहा। बताया कि कोई अप्रिय घटना होने पर 112 पर सूचना दें।
दीपावली के त्योहर पर बाजार में पटाखों की दुकानें सजती हैं। इस दौरान आगजनी की घटना घटित होने का ज्यादा खतरा रहता है। बाजार में चहल-पहल रहने के कारण नुकसान से बचने के लिए पटाखा व्यापारियों को विशेष सावधानी बरतने को कहा गया है। अग्नि शमन विभाग की टीम ने बाजार का निरीक्षण कर पटाखों के कुछ ही डिब्बे खोलकर रखने, बाकी पेटी में बंद रखने, धूम्रपान निषेध का बोर्ड लगाने के साथ कई सुझाव दिए गए।
विज्ञापन

बाजार में ट्रेफिक व्यवस्था, पार्किंग और जरूरत पड़ने पर रोड को वन-वे करने पर भी विचार किया गया। प्रभारी अग्निशमन अधिकारी देवेंद्र कुमार चौधरी ने बताया कि नई टिहरी, बौराड़ी, चंबा, घनसाली और चमियाला में वाटर टेंडर तैनात कर दिए गए हैं। बाजार का निरीक्षण कर व्यापारियों को विशेष सावधानी बरतने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, नरेंद्रनगर में अग्निशमन अधिकारी शंकर चंद रमोला ने टीम के साथ बाजार का औचक निरीक्षण कर पटाखा व्यापारियों को विशेष निर्देश दिए। उन्होंने सभी व्यापारियों से किसी अप्रिय घटना से बचने के लिए गाइड लाइन का पालन करने की अपील की। टीम में सुभाष सिंह गुसाईं, अनुज रावत, सुभाष सिंह और उत्तम रावत आदि शामिल थे। व्यापार सभा अध्यक्ष जितेंद्र चांदपुरी और सचिव राजेंद्र राणा ने सभी व्यापारियों से प्रकाश पर्व पर विशेष सावधानी बरतने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed