फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   The final match will be between Haridwar and Pithoragarh

Tehri News: हरिद्वार और पिथौरागढ़ के बीच होगा फाइनल मुकाबला

Mon, 06 Jan 2025 07:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Mon, 06 Jan 2025 07:36 PM IST
विज्ञापन
The final match will be between Haridwar and Pithoragarh
नई टिहरी। खेल विभाग और जिला बास्केटबाल संघ की ओर से आयोजित राज्य स्तरीय महिला बास्केटबाल प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मुकाबले में हरिद्वार और पिथौरागढ़ ने अपने मैच जीत कर फाइनल में प्रवेश किया है। प्रतियोगिता का फाइनल मैच आज मंगलवार को मुनिकीरेती में खेला जाएगा।
विज्ञापन

जिला खेल अधिकारी दीपक रावत ने बताया कि 38वें राष्ट्रीय खेलों के प्रचार-प्रसार के लिए तीन दिवसीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। उन्होंने बताया कि बास्केटबाल मुकाबले का पहला सेमीफाइनल हरिद्वार और टिहरी के बीच खेला गया, जिसमें हरिद्वार की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए टिहरी को 28-21 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन

दूसरे सेमीफाइनल में पिथौरागढ़ ने देहरादून को 22-16 से परास्त कर फाइनल में प्रवेश किया। खेल अधिकारी ने बताया कि बालक वर्ग की अंडर-16 आयु वर्ग की जिलास्तरीय बास्केटबाल के सेमीफाइनल में ऋषिकेश पब्लिक स्कूल ने आर्मी पब्लिक स्कूल को 25-18 हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नरेंद्रनगर टीम ने ओंकारानंद स्कूल को 23-12 से परास्त करके फाइनल में प्रवेश किया है। उन्होंने बताया कि आज मंगलवार को प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। उसके बाद विजेता टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया जाएगा। बास्केटबाल संघ टिहरी के सचिव वहीद अहमद, सुनील भारद्वाज, वैभव, सनत कुमार, अर्जुन और शहज़ाद निर्णायक की भूमिका में रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed