{"_id":"6878febf8d6ccaa9b40b478e","slug":"the-exercise-to-convert-nainbag-phc-to-chc-has-started-again-tehri-news-c-50-1-sdrn1016-113646-2025-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: नैनबाग पीएचसी को सीएचसी बनाने की कवायद फिर कवायद शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: नैनबाग पीएचसी को सीएचसी बनाने की कवायद फिर कवायद शुरू
Thu, 17 Jul 2025 07:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Thu, 17 Jul 2025 07:16 PM IST
विज्ञापन
अस्पताल उच्चीकरण करने का स्वास्थ्य विभाग तैयार कर रहा प्रस्ताव
नैनबाग (टिहरी)। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नैनबाग का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उच्चीकरण करने की स्वास्थ्य विभाग ने फिर से कवायद शुरू कर दी है। नैनबाग क्षेत्र की विषय भौगोलिक परिस्थतियों को देखते हुए जिले के स्वास्थ्य विभाग की ओर से अब नए सिरे से उच्चीरकण का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है।
जौनपुर ब्लॉक के नैनबाग क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं का सबसे बड़ा अभाव है। वर्ष 2000 में नैनबाग में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की स्थापना की गई थी। वहां एक डॉक्टर और फार्मासिस्ट कार्यरत हैं। बेड की संख्या सिर्फ चार है जबकि नैनबाग गंगोत्री, यमुनोत्री यात्रा का प्रमुख पड़ाव है। उत्तरकाशी के मोरी ब्लॉक क्षेत्र से सटे होने के कारण क्षेत्र के कई गांव के लोग प्राथमिक उपचार के लिए नैनबाग अस्पताल में आते हैं लेकिन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में एक्सरे, ईसीजी, पैथोलॉजी जांच और अल्ट्रासाउंड जैसी बुनियादी सुविधाएं न होने के कारण लोगों को निराश होकर मसूरी या फिर देहरादून का रुख करना पड़ता हैं।
स्थानीय लोगों की मांग पर गत वर्ष मुख्यमंत्री स्वास्थ्य मंत्री ने जौनपुर महोत्सव में नैनबाग के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का उच्चीकरण करने की घोषणा की थी। सीएमओ कार्यालय की ओर से प्रस्ताव भेजा गया था लेकिन स्वास्थ्य महानिदेशालय से नैनबाग क्षेत्र में जनसंख्या का कम मानक का हवाला देकर अप्रैल में प्रस्ताव को लौटा दिया था। बीते 15 जुलाई को जिलास्तर पर डीएम ने मुख्यमंत्री घोषणाओं की समीक्षा की।
विज्ञापन
नैनबाग क्षेत्र की विषय भौगोलिक परिस्थितियों और चारधाम यात्रा मार्ग होने के कारण दोबारा से अस्पताल उच्चीकरण का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। शासन से मानकों में शिथिलीकरण देने का अनुरोध किया जाएगा।
-डॉ. श्याम विजय, सीएमओ टिहरी