फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   The district will soon get 41 new revenue sub-inspectors

Tehri News: जिले को जल्द मिलेंगे 41 नए राजस्व उप निरीक्षक

Wed, 31 Jan 2024 06:43 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jan 2024 06:43 PM IST
विज्ञापन
The district will soon get 41 new revenue sub-inspectors
आज से नौ माह का प्रशिक्षण देकर सेवा देने के लिए विशेषज्ञ करेंगे दक्ष
विज्ञापन

प्रशिक्षु राजस्व उप निरीक्षक आपदा प्रबंधन के लिए किया जाएगा तैयार
नई टिहरी। राजस्व उप निरीक्षकों की कमी से जूझ रहे टिहरी जिले को अक्तूबर में 41 नए राजस्व उप निरीक्षक मिलेंगे। प्रशिक्षु राजस्व उप निरीक्षकों का आज (बृहस्पतिवार) से नरेंद्रनगर पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय में नौ माह का प्रशिक्षण शुरू होगा। प्रशिक्षण के दौरान विषय विशेषज्ञ प्रशिक्षु राजस्व उप निरीक्षकों को आपदा प्रबंधन, प्रोटोकॉल नियम, सेवा का अधिकार अधिनियम, भूलेख नियमावली, सर्वे और आयोग विधि अन्य कार्यों का प्रशिक्षण देकर राजस्व विभाग में सेवा देने के लिए दक्ष करेंगे।
पर्वतीय क्षेत्र के दूरस्थ गांवों में सुरक्षा व्यवस्था और भूमि संबंधी विवादों का जिम्मा राजस्व उप निरीक्षक संभालते हैं। टिहरी जिले में राजस्व उप निरीक्षकों के 183 पद स्वीकृत हैं, लेकिन इसके सापेक्ष वर्तमान में 64 पद रिक्त हैं। नए राजस्व उप निरीक्षकों की तैनाती में अभी नौ माह का वक्त लगेगा।
विज्ञापन

नए प्रशिक्षु राजस्व उप निरीक्षकों को प्रशिक्षण देकर सेवा के लिए दक्ष किया जा रहा है। प्रशिक्षण के संयोजक व एडीएम केके मिश्रा ने बताया कि आज (बृहस्पतिवार) से नरेंद्रनगर पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय में 41 प्रशिक्षु राजस्व उप निरीक्षकों का नौ माह का प्रशिक्षण शुरू होगा। एडीएम मिश्रा ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षुओं को शिकायतों की जांच, प्रमाणपत्र बनाने, प्रपत्रों का रख रखाव, भूमि प्रबंधन, आपदा प्रबंधन, वन पंचायत नियमावली का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed