फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   The dilapidated government buildings will be rebuilt in Narendranagar

नरेंद्रनगर में जीर्णशीर्ण हो चुके सरकारी भवनों का होगा पुनर्निर्माण

Mon, 20 Dec 2021 07:00 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 20 Dec 2021 07:00 PM IST
विज्ञापन
The dilapidated government buildings will be rebuilt in Narendranagar
नरेंद्रनगर में दशकों से जीर्णशीर्ण बने सरकारी कर्मचारी आवासों का जल्द नवनिर्माण होगा। सरकार ने 24 मकानों की स्वीकृति देते हुए लोनिवि को निर्माण कार्य शुरू करवाने के निर्देश दिए हैं, जिससे अब उम्मीद जगी है कि वर्षों से खस्ताहाल भवनों में खतरे की जद में रहने के लिए मजबूर कर्मचारियों को नए आवासों की सुविधा मिलेगी। लोनिवि ने भी भवनों के निर्माण के लिए निविदा जारी कर दी है।
विज्ञापन

नरेंद्रनगर में करीब 70 साल पहले बने कर्मचारी आवास लंबे समय से जीर्णशीर्ण बने हैं। कर्मचारी खस्ताहाल हो चुके आवासों में रहने के लिए मजबूर हैं। अक्तूबर में कुंजापुरी मेले में पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से स्थानीय विधायक व कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने क्षतिग्रस्त हो चुके भवनों के पुनर्निर्माण की मांग की थी, जिसकी सीएम ने घोषणा कर अधिकारियों को निर्देश दिए थे। मुख्यमंत्री घोषणा में शामिल होने के बाद अब टाइप-2 श्रेणी के 24 आवासों के नवनिर्माण के लिए करीब साढ़े चार करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। लोनिवि ने भी भवनों के निर्माण की स्वीकृति मिलते ही निविदा प्रक्रिया शुरू कर दी है। लोनिवि के एसई एनपी सिंह ने बताया कि भवनों के नवनिर्माण के लिए निविदा जारी की गई है। चुनाव आचार संहिता से पहले निर्माण कार्य शुरू करवाने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed