फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   The cyber cell brought back the victim a sum of 83 thousand

साईबर सेल ने पीड़ित को वापस दिलाई

Fri, 03 Jan 2020 10:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jan 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
The cyber cell brought back the victim a sum of 83 thousand
टिहरी पुलिस की साइबर सेल ने मुनिकीरेती के सत्य साईं तपोवन स्कूल के अध्यक्ष की साइबर फ्रॉड से हड़पी गई रकम की अधिकांश धनराशि 83 हजार 955 रुपए वापस दिलवा दी। ऑनलाइन ठगी करने वालों ने रविश खन्ना से 96 हजार 755 रुपए की धनराशि हड़प ली थी।
विज्ञापन

पुलिस मीडिया सेल की ओर से बताया गया कि 17 दिसंबर को मुनिकीरेती के सत्य साईं तपोवन स्कूल के चेयरमैन रवीश खन्ना के साथ किसी अज्ञात व्यक्ति ने फास्टैग (हाईवे पर टोल टैक्स देने के लिए ऑनलाइन भुगतान करने की प्रक्रिया) का केवाईसी (जानिए अपने ग्राहक) कराने का झांसा देकर उनके फोन पर टीम व्यूवर सॉफ्टवेयर डाउनलोड करवाया। इस दौरान इस साइबर ठग ने टीम व्यूवर से धोखाधड़ी करते हुए क्रेडिट/डेबिट से 10 रुपये पेटीएम वॉलेट में ट्रांसफर किए। फिर इस व्यक्ति ने 96 हजार 755 की धनराशि धोखाधड़ी से ले ली। खन्ना ने मामले की शिकायत साइबर सेल में दर्ज कराई। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए पीड़ित व्यक्ति को 83 हजार 955 रुपये वापस दिलवा दिए हैं। एसएसपी डा. योगेंद्र सिंह रावत ने कहा कि लोग ऑनलाइन भुगतान को लेकर सजग रहें। अपना वॉलेट पिन, एटीएम डिटेल व पासवर्ड किसी से साझा न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed