फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   The contractors PWD office inlaid lock.

ठेकेदारों ने लोनिवि दफ्तर पर जड़ा ताला

Wed, 14 Sep 2016 10:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टिहरी
ब्यूरो/अमर उजाला, टिहरी Updated Wed, 14 Sep 2016 10:02 PM IST
विज्ञापन
The contractors PWD office inlaid lock.
घनसाली लोनिवि में विभिन्न मांगों को लेकर ठेकेदारों ने तालाबंदी कर धरना दिया। - फोटो : Amar Ujala

जगदीगाढ़-कठूड़ पंगरियाणा और रगड़ी लिंक मार्ग के निर्माण को लेकर आयोजित बड़ी निविदाएं निरस्त करने की मांग को लेकर लोनिवि ठेकेदार संघ का धरना 20वें दिन भी जारी रहा। उन्होंने लोनिवि कार्यालय में तालाबंदी कर आक्रोश व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि बड़ी निविदाएं निरस्त कर छोड़ी निविदाएं जारी होने तक तालाबंदी जारी रहेगी।

विज्ञापन


ठेकेदार संघ 26 अगस्त से लोनिवि कार्यालय में धरना देकर तालाबंदी शुरू कर दी थी, लेकिन लोनिवि के एसई के आश्वासन पर ताला खोल दिया था। बावजूद जगदीगाढ़-कठूड़ पंगरियाणा और रगड़ी लिंक मार्ग निर्माण की बड़ी निविदाएं निरस्त नहीं होने और छोटी निविदाएं जारी नहीं करने से बुधवार को ठेकेदार भड़क गए।
विज्ञापन


उन्होंने सुबह 10 बजे ही कार्यालय के मुख्य गेट को बंद कर कर्मचारियों को अंदर प्रवेश नहीं करने दिया, जिससे कर्मियों को लौटना पड़ा। उन्होंने पूर्व विधायक भीमलाल आर्य के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कहा कि आर्य के दबाव में ही बड़ी निविदाएं निकाली जा रही है। उन्होंने जल्द मांग पूरी नहीं होने पर 16 सितंबर से अनशन शुरू करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तालाबंदी करने वालों में संघ के अध्यक्ष रविंद्र बिष्ट, कपिल बडोनी, शीशम सिंह, पुरुषोत्तम भंडारी, लोकेंद्र सिंह, विजय सिंह, कपिल बडोनी, धर्मानंद पैन्यूली, सुंदर सिंह, सोबत सिंह, अनिल सुरीरा, भरत सिंह, रेबत सिंह आदि मौजूद थे।


इस संबंध में लोनिवि के ईई डीएल वर्मा ने बताया कि तालाबंदी करने की सूचना उच्चाधिकारियों को दी गई है। वहीं लोनिवि बौराड़ी के ठेकेदार एसोसिएशन के अध्यक्ष दिनेश चंद रमोला, सचिव मान सिंह रौतेला ने भी घनसाली के ठेकेदारों की मांगों का समर्थन करते हुए जल्द पूरी नहीं होने पर धरना शुरू करने की चेतावनी दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed