फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   The construction work of the road of Nauli village is hanging in balance

Tehri News: नौली गांव की सड़क का निर्माण कार्य अधर में लटका

Sun, 08 Dec 2024 08:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Sun, 08 Dec 2024 08:02 PM IST
विज्ञापन
The construction work of the road of Nauli village is hanging in balance
घनसाली (टिहरी)। भिलंगना ब्लॉक के नौली गांव में निवासरत 60 परिवारों को सड़क के लिए भी लंबा इंतजार करना पड़ेगा। किरेथ गदेरे से आगे नौली गांव तक तीन किमी सड़क निर्माण में वन अधिनियम आड़े आ रहा है। ऐसी स्थिति में गांव में निवासरत लोगों के सामने सड़क से गांव तक छह किमी की दूरी तय करने की मजबूरी बनी हुई है। स्थानीय लोगों ने शासन-प्रशासन से समस्या का जल्द समाधान करने की मांग की है।
विज्ञापन

नौली गांव को सड़क से जोड़ने के लिए सरकार ने नवंबर 2022 में कुंती-बणगांव-सेरा-नौली तक छह किमी मार्ग निर्माण को मंजूरी दी। निर्माण के लिए 92.88 लाख की वित्तीय स्वीकृति मिली। कार्यदायी संस्था लोनिवि घनसाली ने 2023 में सड़क निर्माण शुरू किया था। कुंती से किरथे गदेरे तक लगभग तीन किमी सड़क कटिंग का कार्य पूरा हो गया है। किरेथ गदेरे से आगे शेष तीन किमी सड़क निर्माण में अब वन अधिनियम का पेच फंस गया है, जिससे सड़क का निर्माण अधर में लटक गया है।
विज्ञापन

नौली गांव में 60 परिवार निवासरत हैं। सड़क के अभाव में उन्हें अब भी छह किमी की दूरी तय करनी पड़ रही है। नौली गांव के आदित्य जोशी, प्रशांत जोशी, कुशलानंद जोशी, रामेश्वर प्रसाद, गुरु प्रसाद का कहना है कि सड़क निर्माण में देरी होने की संभावना को देखते हुए लोग गांव से पलायन करने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

2023 में जब सड़क का कार्य शुरू हुआ था तब गांव के लोगों को उम्मीद जगी थी कि जल्द ही उन्हें पैदल दूरी तय करने से मुक्ति मिल जाएगी। वन अधिनियम के कारण जब सड़क का कार्य बंद हो गया, तो गांव के सभी लोगों को चिंता सताने लगी है। बाजार से गांव तक छह किमी की पैदल दूरी तय कर खाद्यन्न सामग्री ढोना काफी मुश्किल हो रहा है। नौली गांव के 60 परिवाराें की परेशानी को देखते हुए सरकार को जल्द सड़क निर्माण शुरू करने का समाधान निकालना चाहिए।



नौली गांव के लिए तीन किमी लगभग सड़क कटिंग का कार्य पूरा हो गया है। शेष तीन किमी सड़क निर्माण वन अधिनियम के कारण नहीं हो पा रहा है। वन अधिनियम की समस्या के समाधान के लिए समिति का गठन कर दिया गया है। जल्द ही इसका प्रस्ताव तैयार कर शासन को रिपोर्ट भेजी जाएगी।
-दिनेश चंद्र नौटियाल, ईई लोनिवि घनसाली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed