{"_id":"66c47a4248fde4bd0502fa0f","slug":"the-condition-of-the-dilapidated-iti-chamba-road-will-improve-tehri-news-c-50-1-sdrn1016-108368-2024-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: बदहाल आईटीआई चंबा मार्ग की सुधरेगी सेहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: बदहाल आईटीआई चंबा मार्ग की सुधरेगी सेहत
Tue, 20 Aug 2024 04:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Tue, 20 Aug 2024 04:43 PM IST
विज्ञापन
नई टिहरी। वर्षों से खस्ताहाल बनी आईटीआई चंबा को जोड़ने वाली सड़क सुधरने की उम्मीद जगी है। बरसाती पानी की निकासी और सुरक्षा दीवार निर्माण को मंजूरी मिल गई है। 16 लाख से सड़क पर मरम्मत कार्य होंगे। लोनिवि चंबा को सड़क पर मरम्मत कार्य शुरू करने की जिम्मेदारी मिली है।
चंबा-मसूरी रोड से आईटीआई चंबा को जाने वाली सड़क लंबे समय से खस्ताहाल है। लोग लंबे समय से सड़क पर नाली निर्माण और आवासीय भवनों की सुरक्षा के लिए रिटेनिंग वाल निर्माण की मांग कर रहे थे। लंबे इंतजार के बाद जिला प्रशासन ने आईटीआई चंबा रोड पर सुरक्षा दीवार और पानी निकास की व्यवस्था बनाने के लिए जिला योजना से लोनिवि चंबा को 16 लाख की वित्तीय स्वीकृति दे दी है।
आईटीआई चंबा मार्ग पर जल्द ही सुरक्षा कार्य शुरू किए जाएंगे। सड़क पर कार्य शुरू करने के लिए टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। आगामी सितंबर के अंत तक निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
-जगदीश खाती, ईई, लोनिवि चंबा